Home
News

JioFiber Bonanza offer: मिल रहे हैं 6,500 रुपये के मुफ्त वाउचर

JioFiber Bonanza offer: मिल रहे हैं 6,500 रु के मुफ्त वाउचर

JioFiber: दिवाली के मौके पर Reliance Jio ने Jio Fiber डबल फेस्टिवल बोनान्जा ऑफर पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी का ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है। साथ ही इस ऑफर में ग्राहकों को कई तरह के बेनिफिट भी दिए जाएंगे। Double Festival Bonanza Offer कंपनी के दो फाइबर प्लान 599 रुपये और 899 रुपये के साथ दिया जा रहा है। इस दौरान यूजर्स को 6,500 रुपये का बेनिफिट भी दिया जा रहा है। बता दें कि कस्टमर को ये ऑफर नए कनेक्शन के साथ ही मिलेंगे, नया फेस्टिवल ऑफर केवल 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच उपलब्ध है।

JioFiber डबल फेस्टिवल बोनांजा ऑफर जाने यहां

जो ग्राहक एक नया JioFiber कनेक्शन बुक करेंगे और 6 महीने की वैलिडिटी के साथ 599 रुपये या 899 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान की सब्सक्रिप्शन लेंगे, वे अन्य प्लान बेनिफिट के साथ two additional benefits के लिए एलिजिबल होंगे। इनमें 100 प्रतिशत "value back" और 15 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी शामिल है।

1 - यदि आप इस सर्विस के नए खरीदार हैं तो 599 रुपये का JioFiber ब्रॉडबैंड प्लान (6 month plan) आपको 4,500 रुपये के वाउचर देगा। वाउचर 4 अलग-अलग ब्रांडों के हैं, जिनमें AJIO का 1,000 रुपये का वाउचर, Reliance Digital पर 1,000 रुपये का वाउचर, NetMeds पर 1,000 रुपये का वाउचर और IXIGO पर 1,500 रुपये का वाउचर शामिल किया गया है। यह प्लान 6 महीने की वैलिडिटी के अलावा 15 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी का भी सपोर्ट करती है जो इस प्लान का हिस्सा है। यह Jio का 30Mbps ब्रॉडबैंड प्लान है जिसमें 14+ OTT ऐप्स और 550+ ऑन-डिमांड चैनल शामिल हैं।

JioFiber Bonanza offer: मिल रहे हैं 6,500 रु के मुफ्त वाउचर

2 - 899 रुपये का JioFiber ब्रॉडबैंड प्लान (6 month plan) 6,500 रुपये के वाउचर देगा। इनमें AJIO पर 2,000 रुपये का वाउचर, Reliance Digital पर 1,000 रुपये का वाउचर, NetMeds पर 500 रुपये का वाउचर और IXIGO पर 3,000 रुपये का वाउचर शामिल है। इसके अलावा सभी ग्राहकों को इस पैक के साथ 15 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी मिलेगी, इसके अलावा 6 महीने की वैलिडिटी भी शामिल है। इन फायदों के अलावा, लोगों को 100Mbps स्पीड, 14+ OTT ऐप्स और 550+ ऑन-डिमांड चैनल भी मिलेंगे।

3 - जो लोग 899 रुपये (3 month plan) JioFiber ब्रॉडबैंड प्लान खरीदेंगे, उन्हें चार अलग-अलग ब्रांड के वाउचर मिलेंगे। इनमें AJIO पर 1,000 रुपये का वाउचर, Reliance Digital पर 500 रुपये का वाउचर, NetMeds पर 500 रुपये का वाउचर और IXIGO पर 1,500 रुपये का वाउचर शामिल है। इस प्लान पर एडिशनल वैलिडिटी लागू नहीं है। इस प्लान में नए ग्राहकों को कुल 3,500 रुपये के वाउचर मिल रहे हैं। यह योजना 100Mbps स्पीड और 14+ ओटीटी ऐप्स के साथ-साथ 550 से अधिक ऑन-डिमांड चैनल मिलेगें। "value back" ऑफर केवल इस प्लान पर लागू है।

 
Best Mobiles in India

English summary
On the occasion of Diwali, Reliance Jio has introduced JioFiber Double Festival Bonanza offer. Please note that this offer of the company is for limited time. Along with this, many types of benefits will also be given to the customers in this offer. Double Festival Bonanza Offer is being given with the company's two fiber plans of Rs 599 and Rs 899.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X