Home
News

JioMart की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर हैकर्स ने लोगों को ठगना किया शुरू

Jio Mart रिलायंस कंपनी की एक नई सर्विस है। इस सर्विस के तहत जियो कंपनी अपने ग्राहकों को उनके घर तक राशन का सामान पहुंचाने का काम कर रही है। अब इस नई सर्विस जियो मार्ट को लेकर भी लोग फ्रॉडबाजी करने लगे हैं। एक के बाद एक नई फ्रॉड की ख़बरें सामने आ रही है।

JioMart की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर हैकर्स ने लोगों को ठगना किया शुरू

Jio Mart की फर्ज़ी वेबसाइट

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में साइबर क्राइम का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जियो मार्ट की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। साइबर क्राइम करने वाले ऐसे कई अपराधियों ने जियो मार्ट की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठग रहे हैं। अपराधियों द्वारा बनाई गई जियो मार्ट की वेबसाइट बिल्कुल असली वेबसाइट की तरह ही है।

फर्ज़ी वेबसाइट से लोगों को ठगने का काम जारी

इन डुपलीकेट वेबसाइट से हैकर्स आम लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और उनसे पैसे ठगने का काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ यूज़र्स तो ऐसे भी है, जो जियो मार्ट की फ्रेंचाइजी बेचने का दावा कर रहे हैं। जियो मार्ट के ये कुछ लोग अपनी फर्ज़ी वेबसाइट से लोगों को कम कीमत में फ्रेंचाइजी बेचने का काम कर रहे हैं। हालांकि इन ख़बरों के बारे में जानकारी मिलने के बाद रिलांयस रिटेल अपने ग्राहकों और यूज़र्स को आगाह भी कर रहा है कि वो ऐसे किसी भी फ्रॉड से दूर रहे।

रिलायंस जियो ने किया सावधान

रिलायंस रिटेल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि, "वह किसी भी तरह की फ्रेंचाइजी या डीलरशिप मॉडल बेचने का काम फिलहाल नहीं कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने इसके लिए भी अपने यूज़र्स को सावधान किया है कि उसने किसी भी तरह केी फ्रेंचाइजी और डीलरशिप बांटने का काम किसी भी व्यक्ति या संस्था को नहीं दिया है। इसके अलावा कंपनी ने उन 10 फर्ज़ी वेबसाइट का नाम लिखकर बताया है कि वो अभी तक इन 10 वेबसाइट का पता कर पाएं हैं, जो लोगों को ठगने का काम कर रही है।

10 फर्ज़ी वेबसाइट की लिस्ट

1. jmartfranchise.in
2 jiodealership.com
3. jiomartfranchises.com
4. jiomartshop.info
5. jiomartreliance.com
6. jiomartfranchiseonline.com
7. jiomartsfranchises.online
8. jiomart-franchise.com
9. jiomartindia.in.net
10. jiomartfranchise.co

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Mart is a new service of Reliance Company. Under this service, Jio Company is working to deliver ration to its customers at their home. Now people have started frauding about this new service Geo Mart. News of new fraud is coming out one after another.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X