JioPhone की डिलीवरी में होगी देरी, बुकिंग से पहले ध्यान रखें ये बात
Reliance Jio का 4G फीचर फोन पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में है। कंपनी ने अपने इस फोन के लिए पिछले महीने बुकिंग भी शुरू की थी, जो कि कुछ ही दिनों में बंद भी कर दी गई। अब कंपनी ने अपने साईट पर फोन के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन किए हैं। इस रजिस्ट्रेशन के साथ ग्राहकों को फोन कि बुकिंग के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस फोन की डिलीवरी 10 सितंबर के बाद शरू होगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह डेट 15 सितंबर की बताई जा रही है। रिलायंस जियो कंपनी ने जियोफोन की डिलीवरी को लेकर फिलहाल कुछ ऑफिशियल अपडेट नहीं दिए हैं।
इसलिए डिलीवरी में देरी
रिलायंस जियो के फीचर फोन की डिलीवरी अब थोड़ी देरी से होगी। कंपनी ने अपनी एजीएम के दौरान जानकारी दी थी कि फोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त से और डिलीवरी सितंबर में पहले हफ्ते से होगी। लेकिन लगता है फोन की अधिक डिमांड के कारण कंपनी ने डिलीवरी में देरी का फैसला लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही ग्राहकों को उनका जियोफोन मिल पाए।
मिलियन बुकिंग
कंपनी की मानें तो 4जी फीचर फोन जियोफोन के लिए देश के लिए लाखों लोगों ने ऑर्डर दिया है। यह संख्या मिलियन में जाकर रुकी है, वो भी तब कंपनी ने बुकिंग रोकी है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू होगी। इसके लिए कंपनी अपने साईट jio.com पर जानकारी देगी।
बुकिंग का स्टेटस
jiophone की बुकिंग का स्टेटस जानने के लिए आपको अपने फोन से 18008908900 डायल करना होगा। इसके बाद आपको ओपन रजिस्टर किया हुआ मोबाइल नंबर अब अन्य डिटेल शेयर करनी होंगी। यह नंबर दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करता है।
माय जियो ऐप में देखें स्टेटस
यदि आप जियो यूज़र्स हैं तो आप माय जियो ऐप में जाकर भी स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में मायजियो में जाना होगा और ऐप में मैनेज वाउचर सेक्शन में जाएं।


Click it and Unblock the Notifications







