Home
News

नवरात्रि में आपके घर पहुंचेगा जियोफोन, 21 सितंबर से शुरू होगी डिलिवरी

By Neha

अगर आप रिलांयस जियो फोन को बुक कर चुके हैं और फोन की डिलिवरी के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। रिलायंस जियो 4G फीचर फोन की डिलिवरी नवरात्रि में आपके घर पर हो सकती है। फोन की डिलिवरी 21 सितंबर से शुरू होगी।

बता दें कि एक दिन में 60 लाख से ज्यादा बुकिंग हो गईं और कंपनी बल्क में बुकिंग करने की जगह बुकिंग और डिलिवरी साथ-साथ करेगी। बुक हो चुके जियोफोन नवरात्रि में यूजर्स के हाथों में पहुंचेंगे।

नवरात्रि में आपके घर पहुंचेगा जियोफोन, 21 सितंबर से शुरू होगी डिलिवरी

नवरात्रि से शुरू होगी फोन की डिलीवरी-

नवरात्रि से शुरू होगी फोन की डिलीवरी-

बता दें कि जियोफोन की बुकिंग 24 अगस्त की शाम को शुरू हुई थी और 26 अगस्त तक इसे बंद करना पड़ा था। रिलांयस के करीबी सूत्रों से मिलीज जानकारी के मुताबिक फोन को करीब 1 करोड़ लोगों ने बुक करने की कोशिश की थी, जिसके बाद साइट कुछ देर के लिए बंद हो गई थी। कंपनी का कहना है कि दोबारा जल्द ही इन फोन की बुकिंग शुरू होगी, हालांकि कब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिन कस्टमर्स नेफोन बुक कर लिया है, उनके पास ये फोन नवरात्रि तक पहुंचेगा।

हर हफ्ते 50 लाख जियोफोन होंगे डिलीवर-

हर हफ्ते 50 लाख जियोफोन होंगे डिलीवर-

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो की प्लानिंग रोज 1 लाख जियोफोन डिलीवर करने की है, ताकि बुकिंग के लोड को कम किया सके। जियो के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया कि कम्पनी अगले 6 महीनों में करीब 15 करोड़ फोन डिलिवर करने की कपैसिटी रखती है और हर हफ्ते 50 लाख यूनिट्स निकाल सकती है।

ताइवान से आएंगे जियोफोन-

ताइवान से आएंगे जियोफोन-

जियो फोन के निर्माण का काम एक ताइवान की कंपनी को दिया गया था। ये फोन डिलिवरी के लिए ताइवान से आएंगे और फिर देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे। बता दें कि फोन की लॉन्चिंग के समय मुकेश अंबानी ने कहा था कि हर सप्ताह 50 लाख फोन की डिलीवरी होगी।

 50 करोड़ यूजर्स हैं टार्गेट-

50 करोड़ यूजर्स हैं टार्गेट-

जियोफोन के ज़रिये रिलायंस उन 50 करोड़ यूजर्स को टार्गेट कर रही है, जो फीचर फोन से स्मार्टफोन की तरफ मुड़ रहे हैं। कंपनी ने ऐसे ही यूजर्स के लिए 4जी के साथ कम कीमत में फीचर फोन लॉन्च किया है।

नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन का आरोप-

नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन का आरोप-

बता दें कि रिलीज के बाद से ही जियो विवादों में रहा है। कंपनी पर प्रतिद्वंद्वी टेलिकॉम कम्पनियों ने मार्केट का रेवेन्यू डाउन करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हाल ही में बाकी टेलीकॉम कंपनियों ने जियोफोन पर नेट न्यूट्रैलिटी का आरोप लगाया। कम्पनियों का कहना है कि यह फोन एक ही नेटवर्क का सिम कार्ड सपॉर्ट करेगा, जिससे यूजर सिर्फ वही ऐप और इंटरनेट सेवाएं इस्तेमाल कर पाएंगे, जो उन्हें एक नेटवर्क प्रवाइडर उपलब्ध करवाएगा। लेकिन रिलायंस ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि चूंकि, यह फोन इंटरनेट का पूरा ऐक्सेस देगा, इसलिए नेट न्यूट्रैलिटी के नियमों का उल्लंघन करने का सवाल ही नहीं उठता।

 
Best Mobiles in India

English summary
JioPhone delivery to start during Navratri. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X