रिलायंस जियो ने लांच किया दिवाली ऑफर, 699 रु में मिलेगा जियो फोन
रिलायंस जियो इस दिवाली आपके लिए नया ऑफर लेकर आया है जिसके तरत कंपनी जियोफोन 699 रु की विशेष कीमत पर देगी। 'जियोफोन दिवाली 2019 ऑफर' के नाम से लांच किए गए ऑफर में न सिर्फ आपको 800 रु की बचत होगी बल्कि इसमें डेटा बेनिफिट भी दिया जाएगा।
वैसे हम आपको बता दे इस समय जियो फोन की कीमत 1500 रु है, अगर देखा जाए तो इस कीमत में स्मार्टफोन को छोडि़ए कोई फीचर फोन भी नहीं मिलेगा, जियो फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो स्मार्टफोन से दूरी तो बना कर रखना चाहते हैं लेकिन 4जी की लेटेस्ट सर्विस का एक्सपीरियंस भी लेना चाहते हैं।

ये ऑफर कुछ ही समय के लिए है, इसके साथ 700 रु का डेटा बेनिफिट भी दिया जा रहा है, जो यूज़र को 7 रिचार्ज के रूप में मिलेगा साथ में 99 रु का एक्ट्रा डेटा बेनिफिट भी दिया जाएगा। भारत में जियो सर्विस लांच होने के बाद से 7 करोड़ 2जी यूजर्स जियो प्लेटफार्म से जुड़े हैं।
जियो फोन में दिए गए फीचर
जियो फोन में 4जी नेटर्वक सपोर्ट दिया गया है साथ में इसमें एचडी वॉयस क्वालिटी का एक्सपीरियंस मिलता है, इसमें आप फेसबुक और लाइव टीवी और इंटरनेटमेंट का मज़ा भी ले सकते हैं। फोन में हेडफोन जैक भी दिया गया है जिसमें आप अपने मनपसंद हेडफोन लगा कर म्यूजिक का मजा़ ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








