Home
News

सिंगल सिम के साथ आएगा जियोफोन, केवल jio 4G सिम का होगा इस्तेमाल

By Agrahi

जियो ने पिछले हफ्ते अपने सस्बे ज्यादा चर्चित 4जी VoLTE फीचर फोन को भारत में पेश किया है। इस फोन की चर्चाएं पिछले कई महीनों से थी, जिस पर अब ऑफिशियल मुहर लग चुकी है। हालंकि फोन के बारे में अब भी ऐसी कई चीजें हैं जो कि क्लियर नहीं है, खासकर फोन के हार्डवेयर कॉन्फ़िगरेशन को लेकर।

सिंगल सिम के साथ आएगा जियोफोन, केवल jio 4G सिम का होगा इस्तेमाल

इस हफ्ते की शुरुआत में रिपोर्ट्स आई थी कि जियोफोन, जो कि 4जी VoLTE फीचर फोन है, रिलायंस जियो इसे दो वैरिएंट में लॉन्च करेगी। जिसमें से एक सिंगल सिम वैरिएंट होगा जबकि दूसरा डूअल सिम वैरिएंट। इसका डूअल सिम वैरिएंट एक 4जी VoLTE सिम यानी जियो को सपोर्ट करेगा, जबकि दूसरे स्लॉट में कोई भी अन्य कंपनी का 2जी सिम लगाया जा सकेगा।

अब इस रिपोर्ट से एकदम विपरीत खबर आई है, कि जियोफोन सिंगल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। जिसमें केवल जियो 4जी VoLTE नेटवर्क का ही काम करेगा। इसमें यूज़र्स के पास कोई और सिम इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं होगा।

रिलायंस जियो का जियोफोन एक 4जी VoLTE डिवाइस है, जिसमें कॉल्स VoLTE पर की जाती हैं। फिलहाल भारत में केवल रिलायंस जियो ही VoLTE सेवा देता है, एयरटेल भी जल्द ही अपनी VoLTE सेवा लॉन्च कर सकती है।

जियोफोन के लिए बीटा ट्रायल 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी। जबकि इसके प्री-आर्डर 24 अगस्त से शुरू होंगे, यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक किया जा सकेगा। इस फोन को पहले आओ पहले पो की तर्ज पर पेश उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
JioPhone to work only with Jio 4G SIM; dual SIM variant unlikely. Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X