JioRail ऐप की हुई शुरुआत, जियो फोन वाले आसानी से कर पाएंगे टिकट बुकिंग
रिलायंस जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में आते ही धमाल मचा दिया है। जियो के ऑफर्स जितना यूजर्स को अपनी तरफ खिंचते हैं, उतना ही बाकी टेलिकॉम कंपनियों के पसीने निकाल देते हैं। जियो ने अपने फीचर फोन लॉन्च करके अपना पलड़ा और भी ज्यादा भारी कर दिया है। कंपनी वैसे तो आए दिन अपने यूजर्स को सुविधा देने के लिए एक से बढ़कर एक कदम उठाती रहती है, लेकिन इस बार जियो ने कुछ ऐसा कर डाला है।

जिससे लंबे समय तक रिलायंस जियो का शुक्रिया अदा करेंगे। बता दें, अब यूजर्स अपने Jio फीचर फोन की मदद से IRCTC की रेल टिकट बुकिंग सेवा का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। कंपनी ने JioPhone और JioPhone 2 यूजर्स के लिए नया ऐप JioRail लॉन्च किया है। इस सुविधा के चलते लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगने के साथ बाकी समस्याओं का सामना नहीं करना पडे़गा।
क्या है JioRail ऐप का खास काम
रिलायंस जियो के इस ऐप के साथ यूजर्स रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर कैंसिलेशन, तत्काल और PNR स्टेट्स जैसी हर सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। बता दें कि रिलायंस जियो, रेलवे का ऑफशियल सर्विस प्रोवाइडर है। रेलवे के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते और मजबूत बनाने के लिए कंपनी ने JioRail ऐप को लॉन्च किया है। जिससे यूजर्स इसका पूरा फायदा उठा सकेंगे। ऐप की सुविधा के बारें में बात करें तो यूजर्स टिकट बुक कराने के साथ-साथ उसे आसानी से कैंसिल भी कर सकेंगे।
इतना ही नहीं, यूजर्स रेल टिकट के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ई-वॉलेट जैसी सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे। इसके अलावा PNR स्टेट्स चैकिंग, ट्रेन टाइमिंग, ट्रेन रूट्स और सीट उपलब्धता के मामले में भी JioRail ऐप यूजर्स की पूरी मदद करेगा। स्मार्टफोन के लिए बने IRCTC के ऐप की तरह JioRail ऐप से भी ग्राहक तत्काल बुकिंग कर सकेंगे। बता दें, जियोफोन के जिन ग्राहकों के पास IRCTC का अकाउंट नहीं है, वह JioRail ऐप का इस्तेमाल करके अपना एक नया अकाउंट तैयार कर सकते हैं।
कई अन्य फीचर्स होंगे शामिल
रिलायंस जियो JioRail ऐप में इन सभी सुविधाओं के साथ-साथ PNR स्टेट्स चेंज अलर्ट, ट्रेन लोकेटर और फूड आर्डर जैसी सेवाएं को भी लाने को लेकर योजना बना रहा है। जियो ने अपने JioRail ऐप के बारें में बात करते हुए बताया कि इस ऐप से यूजर्स का काम काफी आसान हो सकेगा। साथ ही जियोफोन ग्राहकों को टिकट बुकिंग के लिए लंबी लाइनों और ऐजेंटों से छुटकारा मिल सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








