Jio की नई सर्विस, पानी के भीतर से भी करेगी काम
Jio को पहले से ही सस्ती कीमत में कॉलिंग और इंटरनेट के लिए अलग-अलग ऑफर पेश करने के लिए जाना जाता है। Jio अब अपने यूजर्स के लिए सस्ती कॉलिंग और इंटरनेट की सर्विस लेकर आ रहा है। Jio की ओर से एक नई टेक्नोलॉजी पेश की जा रही है, जो कि मौजूदा टॉवर नेटवर्किंग से बिल्कुल अलग है। इसकी खास बात यह है कि इसमें जमीन पर मोबाइल टॉवर की आवश्यकता नहीं होगी।
इस टेक्नोलॉजी के बाद इंटरनेट और कॉलिंग सर्विस केवल बड़े शहरों और कस्बों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश के दूर-दराज वाले इलाकें जैसे गांव, पहाड़ों और समुद्र के भीतर कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस की सुविधा उपलब्ध होगी। Jio की इस टेक्नोलॉजी ने सबको हैरानी में डाल दिया है कि ऐसा सच में संभंव हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है Jio की नई टेक्नोलॉजी, जो कि समुद्र के भीतर से भी काम करने वाली है।

Jio की नई मोबाइल सर्विस को 'Jio Space Fiber' के नाम से जाना जाता है, जिसका Jio ने देश के चुनिंदा लोकेशन पर लाइव करके डेमो दिखाया था। बता दें कि यह एक सैटेलाइट सर्विस है, जिसमें रिसीवर की मदद से सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट सर्विस को ऑफर किया जाता है। इस टेक्नोलॉजी की खासियत यह है कि इस रिसीवर को किसी मूविंग कार या एंबुलेंस पर लगाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में उस समय भी इंटरनेट का यूज किया जा सकता है, जब कार मूव कर रही होगी। इस सर्विस की मदद से ट्रेन और कार का सफर करना शानदार हो जाएगा और मेडिकल इमरजेंसी में भी यह टेक्नोलॉजी बेहतरीन साबित हो सकती है।
इन लोकेशन पर लाइव हुई थी सर्विस : Jio Space Fiber की सर्विस गुजरात के गिर नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ के कोरबा, उड़ीसा के नबरंगपुर और असम के ओएनजीसी-जोरहाट में लाइव हुई थी।

Jio Space Fiber की स्पीड : ज्यादातर ऐसा देखा जाता है कि सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस में देरी देखने को मिलती है, लेकिन Jio Space Fiber में स्पीड के बारे में किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि Jio की यह सर्विस आपको 1 GBPS की हाई स्पीड प्रोवाइड करेगी। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस सर्विस की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








