Home
News

JioTV अपने एक प्लान के साथ पेश कर रहा 14 OTT सब्सक्रिप्शन, जाने कीमत

JioCinema प्रीमियम पेश करने के तुरंत बाद, Jio ने अब एक नया JioTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च पेश किया है जिसमें एक ही प्लान के तहत 14 अलग-अलग ओटीटी ऐप्स शामिल किए गए हैं। इसमें प्राइम वीडियो, Disney+Hotstar, Zee5, SonyLIV और कई अन्य शामिल हैं।

JioTV अपने एक प्लान के साथ पेश कर रहा 14 OTT सब्सक्रिप्शन, जाने कीमत

Jio OTT सेगमेंट में आक्रामक रूप से विस्तार कर रहा है। कंपनी ने पहले FIFA विश्व कप 2022 और IPL 2023 के लिए स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए थे। नई JioTV प्रीमियम मेंबरशिप Jio के मनोरंजन में बढ़ावा देना है।

JioTV Premium में मिलने वाले सभी प्लान

JioTV प्रीमियम मेंबरशिप 14 अलग-अलग ओटीटी ऐप्स तक पहुंच प्रोवाइट करता है, जो JioCinema प्रीमियम, डिज्नी+हॉटस्टार, SonyLIV, जी5, अमेजन प्राइम वीडियो (मोबाइल वर्जन) लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, डॉक्यूबे, सनएनएक्सटी, होइचोई, प्लैनेट मराठी, चौपाल, एपिकऑन, और कांचा लन्नका शामिल है।

JioTV प्रीमियम केवल Jio सिम यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह तीन अलग-अलग प्लान में उपलब्ध है।

JioTV प्रीमियम 398 रुपये प्लान

यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। जो रोजाना 2GB एक्स्ट्रा डेटा
12 ओटीटी ऐप्स के साथ आता है।

JioTV प्रीमियम 1198 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। वहीं 14 ओटीटी ऐप्स शामिल हैं।

JioTV प्रीमियम 4498 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। जो रोजाना 2GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ 14 ओटीटी ऐप्स पेश करता है।

JioTV प्रीमियम प्लान 16 दिसंबर से खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे। यूजर्स MyJio ऐप से Amazon Prime Video और JioCinema प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एक्टिव कर सकते हैं। JioTV प्रीमियम के उसी पंजीकृत मोबाइल नंबर का यूज करके ऐप में लॉग इन करके डिजनी + हॉटस्टार को सीधे एक्टिव किया जा सकता है। अन्य बचे हुए ओटीटी ऐप्स की कंटेटं को सीधे JioTV ऐप के भीतर एक्सेस किया जा सकता है।

अमेजन प्राइम वीडियो के अलावा, अन्य सभी ओटीटी सब्सक्रिप्शन को मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और किसी भी अन्य स्ट्रीमिंग डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है।

JioTV प्रीमियम मेंबरशिप एयरटेल के एक्सस्ट्रीम प्ले के समान है, लेकिन Jio के प्लान में ओटीटी ऐप्स का व्यापक कवरेज है। दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर बंडल रिचार्ज प्लान के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी तलाश रहे हैं। नया JioTV प्रीमियम प्लान नेटफ्लिक्स को छोड़कर, भारत में लगभग हर सभी ओटीटी सर्विस को कवर करता है।

Jio ने नेटफ्लिक्स बंडल मेबरशिप के साथ दो नए प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किए थे। Jio यूजर्स JioTV प्रीमियम के साथ-साथ नेटफ्लिक्स बंडल का लाभ उठा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Soon after introducing JioCinema Premium, Jio has now introduced a new JioTV Premium subscription launch that includes 14 different OTT apps under a single plan. This includes Prime Video, Disney+Hotstar, Zee5, SonyLIV and many more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X