JioXpressNews की अनोखी प्रतियोगिता खेलो और ढ़ेरों इनाम जीतो
जियो कंपनी टेलिकॉम सेक्टर में सबसे आगे निकल ही रही है। टैरिफ प्लान और सस्ते इंटरनेट डेटा से तो कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश किया ही है, इसके अलावा भी कंपनी अपने ग्राहकों को जोड़ते रहती है। कंपनी कई अनेक तरीकों के प्लान और प्रतियोगिता के जरिए अपने यूजर्स को आकर्षित करने का प्रयास करते रहती है।

इस बार भी जियो एक्सप्रेस न्यूज़ ने एक ऐसी ही आकर्षित प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता का नाम "इंडिया की पहचान" कॉन्टेस्ट है। इसमें जियो लोगों से भारत से संबंधित कुछ प्रश्न पूछ रही है और सही जवाब देने वालों को इनाम देने की घोषणा भी की है। इस प्रतियोगिता की टैगलाइन है:- "How well do you know India? इसका मतलब "आप इंडिया को कितना बेहतर जानते हैं"।
इस प्रतियोगिता को जियो एक्सप्रेस न्यूज ऐप पर चलाया जा रहा है। ऐप यूज़ करने वाले यूजर्स को खोलते ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने का विकल्प सामने दिखाई देगा। उसमें क्लिक करते ही आपको अपना नाम भरना होगा। उसके बाद सभी कॉलम भरते-भरते आप आगे बढ़ते जाएंगे और प्रतियोगिता खेलते जाएंगे।
इस प्रतियोगिता की कुछ जरूरी बातें हम आपको यहां बता रहे हैं:-
- यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर को शाम 6 बजे से शुरू हुई है और 10 दिसंबर के शाम 6 बजे तक चलेगी।
- इस प्रतियोगिता के विजेता का ऐलान 15 दिसंबर 2018 को शाम 6 बजे किया जाएगा।
- विजेताओं के नाम जियो के इंस्टाग्राम पेज, फेसबुक पेज और जियो एक्सप्रेस न्यूज़ पर की जाएगी। इसके साथ-साथ जीतने वाले व्यक्तियों को उनके फोन और ई-मेल पर भी सूचित किया जाएगा।
- इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को फ्री टी-शर्ट दी जाएगी।
- इस भाग लेने के लिए कम से कम 18 वर्ष की आयू होनी चाहिए।
- इस प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक शामिल हो सकते हैं।
जीतने के लिए क्या करें
विजेताओं को चुनने के लिए भी कुछ आधार बनाए गए हैं। जो प्रतिभागी सवालों के सबसे ज्यादा सही जवाब देने के साथ-साथ जियो एक्सप्रेस न्यूज़ और फेसबुक पेज पर क्विज को सबसे ज्यादा लाइक और शेयर करेगा, उसे ही विजेता चुना जाएगा। JioXpressNews टीम का निर्णय अंतिम और अपरिवर्तनीय होगा, यानि किसी भी निर्णय को बदला नहीं जाएगा। आपको बता दें कि यह jioXpressNews द्वारा चलाई जाने वाली एक अनोखी प्रतियोगिता है और किसी भी अन्य जियो टीम द्वारा चलाई जाने वाली प्रतियोगिता का कोई संबंध नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








