Home
News

सिर्फ 101 रुपए में वीवो के बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका

हम सभी अपने लिए एक बेहतर स्मार्टफोन की तलाश करते रहते हैं। हमें अपने फोन में वह सभी फीचर्स चाहिए जो हमारी सारी इच्छाओं को पूरा कर सके। हालांकि बाजार में ऐसे कई किफायती स्मार्टफोन मौजूद हैं जो हमारी इच्छाओं को पूरा करने में कामयाब है, लेकिन अगर वह स्मार्टफोन आपको और भी सस्ते दाम में मिल जाए तो?

सिर्फ 101 रुपए में वीवो के बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका

Vivo कंपनी काफी शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अपने ग्राहको के लिए के 'New Phone, New You' ऑफर पेश किया है। जिसके चलते यूजर्स सिर्फ 101 रुपये में वीवो स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। अगरआप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो बता दें, कंपनी ने इस ऑफर की शुरुआत पिछले साल 20 दिसंबर को की थी, जिसकी आखिरी तारीख 31 जनवरी है।

डील वाले स्मार्टफोन

'New Phone, New You' ऑफर के चलते कंपनी केे Vivo V11 Pro, Vivo Nex, Vivo Y95 समेत कई मॉडल्स को केवल 101 रुपये देकर खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की बाकी कीमत को 6 किश्तों में पूरा किया जा सकता है। यूजर्स को ऑफर का पूरा फायदा पहुंचाने के लिए कंपनी ने Bajaj Finance, HDFC, HDB और Capital First के साथ साझेदारी की है।

कैसे उठाएं फायदा

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए देशभर में मौजूद 45 हजार से ज्यादा Vivo-BFL ऑफलाइन स्टोर में से किसी भी स्टोर से फोन को खरीदा जा सकता है। इस ऑफर में ग्राहक वीवो के 10 हज़ार रुपये से ज़्यादा कीमत वाले फोन को खरीद सकते हैं। सबसे पहले ग्राहक के पास KYC के बेसिक डॉक्यूमेंट्स जैसे की पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड होना बेहद जरुरी है। पूरे KYC डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद कंपनी ग्राहकों को 101 रुपये में फोन उपलब्ध करा रही है। जिसके बाद आप बाकी की किश्ते देकर स्मार्टफोन को अपना बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Vivo company is known to launch a great smartphone. The company has introduced the 'New Phone, New You' offer for its customers. That's why users can buy Viva smartphones for just Rs 101. If you want to take advantage of this offer, tell us, the company started this offer on December 20 last year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X