कानपुर की लड़कियों, क्या आपके मोबाइल में है ये ऐप ?
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन आपको कई एप्लीकेशन मिल जाएंगी, वहीं राज्यों की पुलिस भी अब इस ओंर ध्यान दे रही है।
अभी कुछ महिनों पहले दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक एप्लीकेशन लांच की थी वहीं अब कानपुर पुलिस ने भी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक खास ऐप एसओएस लांच की है। ये ऐप खासतौर से एंड्रायड यूजरों के लिए बनाई गई है।

एसओएस ऐप को महिलाएं जरूरत पड़ने पर कभी भी प्रयोग कर सकती हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए कानपुर पुलिस ने SOS ऐप उतारी है जिसे छेड़छाड़ के वक्त कोई भी प्रयोग कर सकता है। एप्लीकेशन को दिल्ली की एक खास टीम ने मिलकर बनाया है जो 15 दिनों में काम करना शुरु कर देगी। ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








