कपिल सिब्बल ट्विटर पर पहले दिन बनें हंसी का पात्र
ट्विटर पर बराक ओबामा से लेकर कई देशों के प्रधानमंत्री के एकाउंट हैं, जिसकी मदद से वे अपनी बात लोगों तक आसानी से कह सकते हैं। ट्विटर दुनियां में अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा साधन माना जाता है। इसी को देखते हुए क्रेद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल @KapilSibal भी ट्विटर पर आ चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने एकाउंट से हियर आईएम वन ऑफ यू लेट्स टॉक लिखकर ट्विट किया लेकिन इससे पहले उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी जिसकी वजह से ट्विटर पर ही वे हसी का पात्र बन गए।
दरअसल हुआ यू, उन्होंने एकाउंट बनाने के बाद किसी को फॉलो नहीं किया लेकिन जब फॉलो किया तो गलती से उन्होंन @कम्यूनल कांग्रेस को फॉलो कर लिया हालाहि उन्होंने तरंत उसे अनफॅालो कर दिया लेकिन तब तक कई लोगों ने इसका स्क्रीन शॉट लेकर उस पर जोकबाजी करना शुरु कर दी थी जिसकी वजह से वे काफी देर तक ट्रेंड में भी बने रहे।
कपिल सिब्बल द्वारा किया गया पहला ट्विट
वहीं दूसरी ओंर ट्विटर पर पहले से जीरो सिब्बल के नाम से एक ट्विटर एकाउंट बना हुआ है जिसमें कपिल सिब्बल की फोटो को एडिट करके लगाया गया है। @ZeroSibal नाम के इस एकाउंट में खबर लिखे जाने तक इसमें करीब 1264 फॉलोवर थे।
ट्विटर के अलावा फेसबुक में भी वि हेट कपिल सिब्बल के नाम से एक एकाउंट हैं जिसमें आम आदमी पार्टी, केजरीवाल, कपिल सिब्बल के अलावा कई लोगों के खिलाफ ढेर सारे पोस्ट पड़े हुए हैं। इस एकाउंट में (मेरा पीएम चोर) के नाम से एक स्लोगन भी लिखा हुआ है।
कपिल सिब्बल द्वारा कम्यूनल क्रांग्रेस को फॅालो करने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं


Click it and Unblock the Notifications








