Home
News

कार्बन ऑरा नोट प्ले लॉन्च, 6 इंच डिस्प्ले और नॉगट ओएस के साथ

By Agrahi

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कार्बन ने अपना नया स्मार्टफोन कार्बन ऑरा नोट प्ले भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने दो कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है जिनमें ब्लैक और शैम्पेन कलर शामिल हैं। फोन की कीमत 7,590 रुपए रखी गई है।

इस फोन के हाईलाइट की बात करें तो फोन में एक बड़ा दिसले दिया गया है। कार्बन ऑरा नोट प्ले 6 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रेजोल्यूशन 1280*720 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की स्टोरेज दी गई है।

कार्बन ऑरा नोट प्ले लॉन्च, 6 इंच डिस्प्ले और नॉगट ओएस के साथ

कार्बन के इस फोन में इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने का आप्शन दिया गया है, जिसकी मदद से इसे 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस बजट स्मार्टफोन में एंड्रायड 7।0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कार्बन ऑरा नोट प्ले में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसके साथ ऑटो-फोकस दिया गया है। यहाँ एलईडी फ़्लैश लाइट भी है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

बजट स्मार्टफोन कार्बन ऑरा नोट प्ले में 3,300 mAh की बैटरी है, जो इसे अच्छी खासी पॉवर देती है। यह फोन डूअल सिम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जी सेंसर प्रोक्सिमिटी और लाइट सेंसर आदि दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में स्क्वायर शेप में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Karbonn aura note play launched with 6 inch display. Know about its price, specification and feature, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X