Home
News

कार्बन ने लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन..!

By Agrahi

मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी कार्बन ने मंगलवार को दो नए स्मार्टफोन -टाइटेनियम मोगुल और टाइटेनियम एस205 जीबी- पेश किए। दोनों फोन की कीमत क्रमश: 5,790 रुपये और 6,790 रुपये हैं। कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि टाइटेनियम श्रंखला के ये दोनों फोन देखने में खास और गुणवत्ता में बेजोड़ हैं।

कार्बन ने लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन..!

टाइटेनियम मोगुल डुअल सिम फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वोडकोर प्रोसेसर, 12.7 सीएम क्यूएचडीआईपीएस कैपेसिटी स्क्रीन, ड्रैगन ट्रेल स्क्रैच-रेजिस्टेंस ग्लास, एलईडी फ्लैश सहित 8एमपी ऑटो फोकस कैमरा, 3.2 एमपी फ्रंट कैमररा और 2,000 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

इसका रैम एक जीबी का और रोम आठ जीबी का है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह 4.4 किटकैट ओएस पर चलने वाला एंड्रॉयड फोन है।

कार्बन ने लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन..!

टाइटेनियम एस205 जीबी भी एक डुअल सिम फोन है और इसमें भी मागुल के समान आकार के स्क्रीन और ड्रैगन ट्रेल स्क्रैच रेजिस्टेंस ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसके एचडी आईपीएस स्क्रीन का रिजोल्यूशन अधिक है।

एस205 जीबी में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वोड कोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 16 जीबी रोम (32 जीबी तक बढ़ने लायक) का उपयोग किया गया है और यह लॉलीपोप 5.1 पर चलने वाला एंड्रॉयड फोन है। इसमें 2200 एमएएच लीथियम पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
karbonn has launched two budget smartphone. Titanium Moghul is priced at 5,790 rupees and Titanium s205 is priced at 6,790 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X