Home
News

8MP कैमरे के साथ Karbonn K9 Music 4G लॉन्च, जानें कीमत औऱ फीचर्स

By Neha

भारत की स्मार्टफोन मेकर कंपनी कार्बन ने गुरुवार को नया स्मार्टफोन कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि कंपनी ने इस फोन को म्यूजिक लवर्स के लिए पेश किया है। भारत में इस समय एंट्री और मिड रेंज स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा पेश किया जा रहा है, ऐसे में कार्बन ने भी Karbonn K9 Music 4G को 4,999 रुपए प्राइस टैग के साथ पेश किया है।

कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में दो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स तक बेहतर ऑडियो क्वालिटी पहुंचा सकें। आगे जानते हैं इस फोन के खास स्पेक्स और फीचर्स के बारे में।

8MP कैमरे के साथ Karbonn K9 Music 4G लॉन्च, जानें कीमत औऱ फीचर्स

कंपनी ने कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी में एक 5 इंच का फुल वाइड वीडियो ग्राफिक्स अर्रे डिसप्ले दिया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में पैनोरमा, फेस ब्यूटी और फेस डिटेक्शन जैसे मोड दिए गए हैं।

कार्बन के इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक के बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक 1.3 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट पर रन करता है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस ऑप्शन दिए हैं।

अगर आप कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इसे आप ब्लू औऱ शैंपेन कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। कार्बन ने इस फोन को खरीदने पर ग्राहकों को तीन महीने के लिए सावन ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान

 
Best Mobiles in India

English summary
Karbonn K9 Music 4G With 8 megapixel camera Launched in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X