Home
News

Karbonn K9 smart grand लॉन्च, कीमत 5,290 रु

By Agrahi

कार्बन ने के9 रेंज में अपना नया स्मार्टफोन कार्बन के9 स्मार्ट ग्रैंड भारत में लॉन्च कर दिया है. इस रेंज में कंपनी ने इससे पहले के9 कवच लॉन्च किया था, जो कि UPI-इनेबल्ड BHIM ऐप के साथ आता है. नए स्मार्टफोन के9 स्मार्ट ग्रैंड की बात करें तो इसमें कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ही 4जी VOLTE सपोर्ट भी दिया है.

Karbonn K9 smart grand लॉन्च, कीमत 5,290 रु

कार्बन के9 स्मार्ट ग्रैंड एक बजट स्मार्टफोन है, इसकी कीमत भारत में 5,290 रुपए रखी गई है. यह फोन ब्लैक और शैम्पेन दो कलर वैरिएंट में आता है.

ये हैं स्पेसिफिकेशन
कार्बन के9 स्मार्ट ग्रैंड के स्पेसिफिकेशन की तरफ ध्यान दें तो इसमें एंड्रायड का 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, फोन की की रैम 1जीबी की है. इस फोन में 5.2 इंच का FWVGA स्क्रीन दिया गया है, जो कि 480*854 पिक्सल के साथ आता है. इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास भी दिया गया है.

के9 स्मार्ट ग्रैंड में 8जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं. इस बजट फोन में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो LED फ़्लैश के साथ ही पैनोरमा शॉट, continous shot और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ आता है. इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जो कि विडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दिया है.

इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर में फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई, GPS, FM रेडियो, 3.5mm जैक, USB OTG और 4जी VoLTE ऑप्शन शामिल हैं. फोन में 2300mAh की बैटरी भी है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Karbonn K9 smart Grand launched at rs 5290. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X