दुनियां का सबसे सस्ता क्वॉड कोर स्मार्टफोन है ये
आजकल पॉवरफुल स्मार्टफोन का जमाना है, कुछ समय पहले ड्युल कोर डिवाइसेस मार्केट में छाईं थीं, वहीं अब क्वॉडकोर का ट्रेंड हैं। हालाकि स्मार्टफोन बाजार में हेक्साकोर स्मार्टफोन भी आ चुके हैं लेकिन इनकी कीमत अभी आम आदमी की पॉकेट के बाहर है। वहीं दूसरी ओंर अब तो सबसे सस्ता क्वॉड कोर भारतीय बाजार में आ चुका है। कार्बन का टाइटेनियम एस 1 प्लस 5,749 रुपए में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
पढ़ें: इंस्ट्राग्राम पर लड़की ने डाली आत्महत्या करने से पहले की तस्वीरें
फीचर
कार्बन टाइटेनियम एस 1 प्लस में ड्युल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रायड का 4.3 जैलीबीन ओएस दिया गया है। बेहतर वीडियो और साफ तस्वीर देखने के लिए टाइटेनियम एस 1 में 4 इंच की स्क्रीन लगी हुई है जो 480x800 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके है इसमें क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट की स्पीड से रन करता है साथ में 1 जीबी की रैम लगी हुई है। एस1 प्लस में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है जिसमें लिड फ्लैश की मदद से कम रोशनी में बेहतर तस्वीर ली जा सकती है। अगर आप अपनी सेल्फी लेना चाहते हैं तो इसके लिए कार्बन टाइटेनियम एस 2 प्लस में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।
पढ़ें: प्रेम संबंधों में दरार डाल रहा है ट्विटर

अन्य फीचर
दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो टाइटेनियम एस 1 प्लस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिससे 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड की जा सकती है। वॉयरलैस कनेक्टीविटी में 3जी, जीपीआरएस, वाईफाई, ब्लूटूथ के अलावा एफएम रेडियो का फीचर भी दिया गया है। साइट के अनुसार फोन में 1500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। मार्केट में कार्बन टाइटेनियम एस 1 ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ 5,749 रुपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications







