कार्बन टाइटेनियम एस 7, 14,999 रुपए का फुल एचडी डिस्प्ले स्मार्टफोन
भारतीय मोबाइल मैन्यूफैक्चरों के बीच एक नई जंग छिड़ गई है, माइक्रोमैक्स ने अभी कुछ समय पहले फुल एचडी डिस्पले वाला कैनवास टर्बो बाजार में उतारा था, जल्द भारत का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफैक्चर कार्बन टाइटेनियम एस 7 अपना नया फोन लांच करने वाला है। कंपनी ने कार्बन टाइटेनियम एस 7 को आधिकारिक तौर पर अभी लांच नहीं किया है लेकिन ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर कार्बन टाइटेनियम एस 7 स्मार्टफोन 14,999 रुपए में प्री बुक किया जा सकता है।
फीचर
टाइटेनियम एस 7 में 5 फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जिसमें OGS तकनीक दी गई है, स्क्रीन 1920 x 1080 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.5 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है जो गूगल के एंड्रायड 4.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड किया जा सकता है।

दूसरे फीचरों में नजर डालें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, लिड फ्लैश, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे आप वीडियो कॉलिंग भी कर सकते है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो इसमें वाईफाई, माइक्रोयूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ के साथ जीपीएस रिसीवर सपोर्ट दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कार्बन का नया टाइटेनियम अगले हफ्ते तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications