Home
News

iPhone यूजर्स ध्यान दें! iOS 26 अपडेट से पहले ये बातें न भूलें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Apple ने अपने लेटेस्ट iOS 26 अपडेट को रोलआउट कर दिया है, जिसे WWDC 2025 में पेश किया गया। इस अपडेट में नया Liquid Glass डिजाइन, स्मार्ट Apple Intelligence फीचर्स और अपडेटेड Messages व Phone ऐप्स जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। iPhone यूजर्स में इसके बीटा वर्जन को तुरंत इंस्टॉल करने की होड़ लगी है।

अक्सर नए फीचर्स और परफॉर्मेंस में सुधार का वादा हमेशा लुभावना होता है, लेकिन जोश-जोश में की गई जल्दबाजी आपको भारी पड़ सकती है। किसी भी बड़े iOS अपडेट को इंस्टॉल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

iPhone अपडेट करने से पहले हो जाएं सतर्क!

डेटा का बैकअप लें

अपडेट के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए अपने iPhone का पूरा बैकअप ले लेना चाहिए। आप iCloud या कंप्यूटर (Mac या Windows PC पर iTunes/Finder का उपयोग करके) पर बैकअप ले सकते हैं। इससे अगर अपडेट फेल हो जाता है या कोई डेटा लॉस होता है, तो आप आसानी से उसे रीस्टोर कर पाएंगे।

बैटरी लेवल 50% से ज्यादा रखें

अपडेट इंस्टॉल करने के लिए iPhone की बैटरी कम से कम 50% होनी चाहिए, या इसे चार्जर से कनेक्ट रखें। कम बैटरी पर अपडेट शुरू करने से डिवाइस हैंग हो सकता है। इससे आईफोन बीच बंद भी हो सकता है।

स्टेबल वाई-फाई कनेक्शन

अपडेट डाउनलोड करने के लिए फास्ट और स्टेबल वाई-फाई कनेक्शन जरूरी है। मोबाइल डेटा पर अपडेट डाउनलोड नहीं होगा, और स्लो कनेक्शन से अपडेट प्रोसेस रुक सकता है।

स्टोरेज की जांच करें

iOS 26 बीटा अपडेट के लिए कम से कम 4-7 GB खाली स्टोरेज चाहिए। अगर स्पेस कम है, तो अपडेट डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं होगा।

कैसे चेक करें: सेटिंग्स > जनरल > iPhone स्टोरेज। अनावश्यक ऐप्स, फोटोज या पुराने स्क्रीनशॉट्स डिलीट करें। CleanMy®Phone जैसे ऐप्स से स्टोरेज ऑप्टिमाइज कर सकते हैं।

क्यों है सावधानी जरूरी?

iOS 26 का डेवलपर बीटा डेवलपर्स के लिए है, जो ऐप्स को नए OS के साथ टेस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें क्रैश, बैटरी ड्रेन, और ऐप्स के न चलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। X पर कई यूजर्स ने बीटा अपडेट्स की जल्दबाजी में परेशानियों की शिकायत की है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X