अपना पुराना मोबाइल बेचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में पछताओगे
अगर आप भी अपने पुराने स्मार्टफोन से परेशान हो गए हैं या नए फीचर्स का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं और सोच रहें हैं कि नया स्मार्टफोन खरीद लूँ लेकिन उसके साथ यह भी सोच रहे हैं कि अपने पुराने फोन को बेच दें। तो ऐसा करने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि पुराने फोन में आपकी कई जानकारियाँ और डेटा स्टोर होता है। तो आइये आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिसका आपको विशेष ध्यान रखना है अन्यथा आपको फोन बेचने के बाद पछतावा करना पड़ सकता है।

पुराना मोबाइल बेचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी अपने पुराने मोबाइल फोन को ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी को बेच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं;
Google Account को लॉग आउट करना न भूलें
जब भी आप अपना फोन बेचें तो अपने स्मार्टफोन में गूगल लॉगिन किया हुआ है, उसको लॉग आउट करना न भूलें, क्योंकि इसमें सब लॉगिन होते हैं, जैसे Gmail, YouTube अन्य अकाउंट।
सोशल मीडिया अकाउंट को भी करें लॉग आउट
आज लगभग सभी यूजर्स सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram और Twitter इत्यादि का इस्तेमाल करते हैं, तो उसको भी लॉग आउट करके सभी Cache और कूकीज को हटा लें। यदि लॉगिन रहता है, तो आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैकअप लेना न भूलें
नया स्मार्टफोन लेने के बाद अपने फोन का बैकअप जरूर ले लें, क्योंकि कई सारी चीजें होती हैं, जिनकी आपको बाद में जरूरत पड़ सकती है।
सेव किए हुए पासवर्ड्स को हटा दें
यदि आपने अपने फोन में सोशल मीडिया या बैंक अकाउंट के पासवर्ड्स को सेव कर रखा हैं, तो उनको हटा लें।
अंत में फैक्ट्री रीसेट जरूर करें
सभी ऐप्स का बैकअप लेने के बाद आप अपने स्मार्टफोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें, इससे फोन एकदम नया जैसा हो जाएगा और उसमें आपकी डिटेल्स भी नहीं रहेगी।

तो इन बातों का अवश्य ध्यान रखें जब आप अपना पुराना या चलाया हुआ कोई स्मार्टफोन किसी को बेच रहे हैं, तो क्योंकि अगर इन सब को डिलीट नहीं करेंगे तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।
अपना पुराना स्मार्टफोन ऑनलाइन कहाँ बेचें?
अब आपको पता नहीं हैं कि आप अपने फोन को कहाँ बेच सकते हैं, तो आपको बता दें कि आप ईकॉमर्स वेबसाइटों जैसे Flipkart या Amazon पर बेच सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो Cashify पर भी बेच सकते हैं। इसके बदलें आपको मोबाइल की कंडीशन और आयु के हिसाब से पेमेंट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







