Home
News

मई, जून की तपतपाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए आपका AC; ये टिप्स बचा सकते हैं आपकी जान

AC Blast Tips: हर साल मई और जून के महीने में हम सबसे गर्म और तप देने वाले मौसम का सामना करते हैं। इसके चलते देश के उत्तरी इलाकों में गर्मी का अहसास अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। ऐसे में तापमान के बढ़ने से ही हम एसी का इस्तेमाल बढ़ा देते हैं, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल एक तरह से आपका बिजली का बिल बढ़ा देता है। वहीं दूसरी तरफ आपके एसी की स्थिति भी प्रभावित होती है।

यानी AC के ज्यादा इस्तेमाल 'AC ब्लास्ट' जैसी गंभीर घटनाओं का भी कारण हो सकता है। पिछले साल की इस महीने में हमने एसी के फटने के कई मामले सुने थे। ऐसे में गर्मी में AC का ध्यान रखते हुए इसका इस्तेमाल करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि आप अपने AC का सही इस्तेमाल करते हुए बिजली बिल कैसे बचा सकते हैं। इसके लिए आपको बस यहां बताए टिप्स को फॉलो करना होगा।

भूलकर न करें ये गलती; वरना ब्लास्ट हो जाएगा आपका AC

सर्विसिंग है जरूरी

ये बहुत आम बात है कि आपको समय-समय पर अपने एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए, लेकिन इसका प्रभाव आपके एसी पर गहरा पड़ता है। इसकी नियमित रूप से सर्विसिंग करवाना बहुत जरूरी है।

ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं कि एसी की सर्विसिंग कब करानी चाहिए तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।
अगर आपने अपनी यूनिट का इस्तेमाल लगभग 600 घंटे से कर रहे हैं, तो आपको इसकी सर्विस शेड्यूल करने के बारे में सोचना चाहिए।

लगातार इस्तेमाल न करें

एसी एक मशीन है, जिसे इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो दिन भर में 12 से 15 घंटे इसे ऑन रखते हैं। ऐसे में एसी की फंक्शनलिटी प्रभावित होती है और इसके ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।
कई लोग अपने AC को लगातार 15 घंटे या उससे ज़्यादा चलाने की गलती करते हैं। इस आदत से AC ब्लास्ट होने का जोखिम बढ़ सकता है।
इस समस्या से बचने के लिए आप 4 से 5 घंटे के बाद यूनिट को बंद कर दें और एक या दो घंटे के लिए ऑन न करें। इससे AC को कुछ समय के लिए आराम मिल जाएगा और वह बेहतर तरीके से काम करेगा।

फिल्टर को रखें साफ

फिल्टर एयर फ्लो को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर यह गंदा होता है, तो यह कंप्रेसर पर दबाव डाल सकता है। यह कंप्रेसर के गर्म होने का कारण बन सकता है और आपका एसी ब्लास्ट या खराब हो सकता है।
ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए हर 4 से 5 हफ्ते में AC फिल्टर को साफ करने की कोशिश करें।

गैस लीक का रखें ध्यान

अगर आप अपनी एसी में आग लगने से बचाना चाहते हैं तो आपके AC में गैस लीक का भी ध्यान रखना होगा।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गैस लीक होने से गंभीर विस्फोट हो सकता है, खासकर जब निकलने वाली गैस गर्म कंप्रेसर के संपर्क में आती है।
अगर आप गर्मियों में अक्सर अपने AC का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो गैस लीक के लिए नियमित रूप से इसकी जांच करें।

स्टेबलाइजर का इस्तेमाल जरूरी

अगर आप एसी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर अगर आपके इलाके में बिजली का उतार-चढ़ाव बहुत ज़्यादा है, तो नुकसान से बचने के लिए अपने AC के साथ स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना समझदारी है।

तापमान को मैनेज करें

एसी के परफॉर्मेंस को बनाए रखने और बिजली के बिलों को बचाने के लिए, अपने AC को हमेशा 24 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर सेट करें। याद रखें, तापमान को बहुत कम करने से आपकी ऊर्जा लागत बढ़ेगी।

पंखा का करें इस्तेमाल

AC के साथ पंखा इस्तेमाल करने से ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैल जाती है, इसलिए आपको एक जगह ठंड और दूसरी जगह गर्मी का एहसास नहीं होता। पंखा आपके AC को कमरे को समान रूप से ठंडा करने में मदद करता है। इससे आप अपने बिजली के बिल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

इसके अलावा जब आप AC चालू करें, तो दिन में गर्मी को रोकने के लिए पर्दे बंद कर दें। आप उस गर्मी को वापस बाहर की ओर उछालने के लिए रिफ्लेक्टिव विंडो फ़िल्म भी लगा सकते हैं और दरवाजे और खिड़कियां बंद रख सकते हैं। नहीं तो ठंडी हवा बाहर निकल जाएगी, और बाहर से गर्म हवा अंदर आ जाएगी, जिससे आपका AC ज्यादा काम करेगा।

अपने एसी को बदलें

अगर आप 2010 का पुराना AC इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपको इसे बदल देना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये मशीन शायद ज्यादा बिजली की खपत करती होगी। मॉडर्न 5-स्टार रेटेड AC 50 प्रतिशत तक कम बिजली की खपत करते हैं। आपके बजट के हिसाब से 4-स्टार वाला भी एक अच्छा अपग्रेड है।

अपने AC का ख्याल रखें

आपके AC को देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से इसकी फंक्शनलिटी प्रभावित हो जाती है, और जब आप इसका रखरखाव को छोड़ देते हैं या इसे ओवरलोड कर देते हैं, तो इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि गर्मी शुरू होने से पहले हमेशा अपने AC की सर्विस करवा लें।

इसके अलावा, बिजली के लोड को अलग रखें। अपने AC को कभी भी फ्रिज या माइक्रोवेव के साथ साझा एक्सटेंशन कॉर्ड में प्लग न करें। बिजली के लोड को बिजली के लोड को समान रूप से डिस्ट्रिब्यूट करने के लिए सही अर्थिंग के साथ एक डेडिकेटेड पावर पॉइंट का उपयोग करें।

FAQs
AC के साथ पंखे का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?

हां, AC के साथ पंखे का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैल जाती है, इसलिए आपको एक जगह ठंड और दूसरी जगह गर्मी का एहसास नहीं होता। पंखा आपके AC को कमरे को समान रूप से ठंडा करने में मदद करता है। इससे आप अपने बिजली के बिल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

AC के साथ स्टेबलाइजर का इस्तेमाल क्यों जरूरी है।

अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां बिजली के प्लेक्चुएशन की समस्याएं बहुत हैं, तो ऐसे में स्टेबलाइजर आपकी AC पर बिजली के अचानक प्रभाव को रोकता है, जिससे इसके खराब होने की संभावना कम हो जाती है।

AC के साथ बिजली के लोड को क्यों कम रखना चाहिए?

बिजली के लोड को अलग रखें। अपने AC को कभी भी फ्रिज या माइक्रोवेव के साथ साझा एक्सटेंशन कॉर्ड में प्लग न करें। बिजली के लोड को बिजली के लोड को समान रूप से डिस्ट्रिब्यूट करने के लिए सही अर्थिंग के साथ एक डेडिकेटेड पावर पॉइंट का उपयोग करें।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X