क्लाउडटॉट रखेगा आपके बेबी को सेफ और ड्राई
अगर आपके घर में छोटा बच्चा है तो क्लाउडडॉट की यह डिवाइस आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकती है। यह आपके बच्चे को ड्राई रखने में मदद करेगी, जिससे वह पूरी नींद ले सकेगा और आपकी चिंता भी कम हो जाएगी।
घर में बेबी हो, तो आपको उसकी एक्ट्रा केयर करनी पड़ती है। बेबी की नींद पूरी होना, मां की केयर पर निर्भर करता है। बच्चे की नींद सबसे ज्यादा उसके द्वारा गीले किए जाने वाले कपड़ों की वजह से होती है। इस वजह से पिछले कुछ समय से डाइपर का चलन काफी बढ़ गया है।

न्यू मदर्स ज्यादा से ज्यादा समय तक बेबी को डाइपर लगाकर रखती हैं जिससे कई बार उन्हें रैशेज की समस्या हो जाती है। ऐसा करने से उनकी दिक्कत और बढ़ जाती है। इसी समस्या को समझते हुए क्वाउडडॉट डिवाइस को डॉकएटॉट ने बनाया है।
यह डिवाइस एक पालने की तरह है जिसमें आप अपने बेबी को बिना डाइपर के या डाइपर के साथ कपड़े पहनाकर सुला दें या लिटा दें। ये बिल्कुल सहज होता है और गुदगुदा भी। इसमें लेटने से बच्चे की कोई नस या हड्डी नहीं दबेगी।
क्लाउडडॉट में लिटाने के बाद, बेबी आराम से सो सकता है, और अगर नींद में बेबी सूसू कर देता है तो इसमें लगा हुआ इंटरनल पैड उसे एब्जॉर्ब कर लेगा और बेबी फिर से ड्राई हो जाएगा। इससे बच्चे की नींद नहीं टूटेगी।
इस डिवाइस में ब्रीदिंग मूवमेंट सेंसर, ह्यूमिडिटी और डम्पनेस सेंसर, तापमान सेंसर और स्पीकर तथा माईक्रोफोन भी है। इसे पैरेंटस अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। फिलहाल, यह एंड्रायड और आईओएस वर्जन के लिए उपलब्ध है।

कम्पनी का दावा है कि इसमें हर पार्ट वॉशएबल है। अगर प्लास्टिक कवर गंदा हो जाता है तो आप उसे निकाल कर क्लीन कर सकते हैं। इसमें करंट आने का डर भी नहीं होता है। सेंसर लगे होने की वजह से बच्चे की हर गतिविधि को पैरेंट्स जान भी सकते हैं।
अगर आप इसे अभी खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन खरीद सकते हैं। अमेज़न पर यह डिवाइस बेबी स्टरलाइज़र कैटेगरी में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications