Home
News

अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्यों के साथ गूगल पासवर्ड कैसे शेयर करें?

By Roith

परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अपना Google पासवर्ड कभी-कभी हमें शेयर करना पड़ जाता है, खासकर उस समय अगर आप किसी और को अपनी मेल का एक्‍सेस देना चाहते हैं या फिर उसे अपने प्रोजेक्‍ट में जोड़ना चाहते हैं। हालाँकि, इससे सबसे बड़ा खतरा होता है कही एक्‍सेस देने से आपकी प्राइवेसी और डेटा या फिर एकाउंट की सिक्‍योरिटी खतरे में न पड़ जाए। आज हम आपको गूगल पासवर्ड शेयर करने के कुछ सुरक्षित तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्यों के साथ गूगल पासवर्ड कैसे शेयर करें?

1. फैमली लिंक:

गूगल का फैमली लिंक एक पैरेंटल कंट्रोल ऐप है जो आपकी फैमली को ऑनलाइन सुरक्षित रखने में मदद करती है। ये बात हम सभी जानते हैं हमारे अलावा फैमली के दूसरे मेंबर भी इंटरनेट से जुड़े रहते हैं फिर वो चाहे बच्‍चे हो या फिर बड़े। फैमली लिंक की मदद से आप परिवार के सदस्‍यों को उनकी जरूरत के हिसाब से परमीशन दे सकते हैं। जैसे आप अपने बच्‍चे के फोन की प्राइवेसी सेटिंग बड़ो के मुकाबले खुद सेट कर सकते हैं। फैमली लिंक की मदद से आप अपने बच्चे के खाते को मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं, जिसमें स्क्रीन टाइम लिमिट करना और ऐप परमीशन कंट्रोल करना शामिल है।

2. गूगल ग्रुप

गूगल ग्रुप एक ऑनलाइन सर्विस है जिसकी मदद से लोग एक दूसरे को अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं, ये गूगल ग्रुप किसी के भी साथ बनाए जा सकते हैं जैसे दोस्‍त, परिवार के सदस्‍य या फिर ऑफिस में भी गूगल ग्रुप बनाया जा सकता है। ग्रुप से जुड़े सदस्‍य एक दूसरे के साथ बातचीत कर सकते हैं, फाइलें शेयर कर सकते हैं इसके अलावा एक साथ किसी भी प्रोजेक्‍ट पर काम कर सकते हैं।

3. गूगल पासवर्ड मैनेजर

गूगल पासवर्ड मैनेजर एक बिल्ट-इन फीचर है जो आपके Google एकाउंट से जुड़े सभी पासवर्ड को सुरक्षित रूप से एक जगह सेव रखता है यह कैसे काम करता है, आइए समझते हैं, जब आप किसी वेबसाइट या ऐप पर नया पासवर्ड बनाते हैं, तो Google पासवर्ड मैनेजर उसे सेव करने का आपको सुझाव देगा। अगर आप उस पासवर्ड को सेव करना चाहते हैं तो उस ऐप या फिर उसकी लॉगइन डिटेल को गूगल सेव कर लेगा।

4. टेंपरेरी एक्सेस :

अगर आप अपने गूगल एकाउंट का एक टेंपरेरी एक्सेस बनाना चाहते हैं और उसे किसी को शेयर करना चाहते हें। तो इसके लिए सबसे पहले गूगल एकाउंट की सिक्‍योरिटी सेटिंग पर जाएं इसके बाद गूगल साइन के अंदर ऐप पासवर्ड ऑप्‍शन को सलेक्‍ट करें। यहां पर एक नया पासवर्ड जनरेट करें और उस व्‍यक्ति को शेयर कर दें जिसे एकाउंट का एक्‍सेस देना चाहते हैं। जब भी आपको एक्‍सेस हटाना हो तो ऐप से पासवर्ड का कैंसिल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Learn how to securely share Google passwords with your family using built-in tools and best practices for a seamless and safe experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X