Home
News

क्या केरल में जियो इंटरनेट सेवा बैन हो जाएगी...?

पिछले कई दिनों से कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। कई राज्यों से किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई थी जिसके मुताबिक, पंजाब में कुछ अज्ञात लोग जियो के मोबाइल टावरों को अपना निशाना बना रहे थे। इसके अलावा अब व्हाट्सऐप पर भी एक मैसेज वायरल हो रहा है।

क्या केरल में जियो इंटरनेट सेवा बैन हो जाएगी...?

जिसमें बताया गया है कि केरल सरकार अपने राज्य में जियो नेटवर्क में बैन कर रही है और अपना खुद का केरला फाइबर नेट शुरू कर रही है। लेकिन क्या व्हाट्सऐप पर सर्कुलेट होने वाला ये मैसेज सच है, क्या वाकई केरल की सरकार से ऐसा कोई कदम उठाया है? चलिए बताते हैं आपको कि इसकी सच्चाई क्या है?

मैसेज में क्या लिखा है

सबसे पहले ये जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मैसेज में क्या लिखा हुआ है। बता दें कि मैसेज में लिखा है कि 'मोदी और अंबानी को कम्युनिस्ट केरल सरकार का मुंहतोड़ जवाब! नए साल से केरल पूरी जियो की इंटरनेट सेवा बंद कर अपना खुद का नेवर्क, केरला फाइबर नेट लाने वाली है और वह भी आधी कीमत पर'

मैसेज की सच्चाई

बता दें कि ये एक फेक मैसेज है। मैसेज के वायरल होने के बाद इंडिया टूडे की टीम ने इसकी पड़ताल की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ये मैसेज एक फेक मैसेज है। सरकार की तरफ से ऐसी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। सरकार इस बात की पुष्टि नहीं करती है। ऐसे में सर्कुलेट होने वाला ये मैसेज पूरी तरह से फेक है। केरल की सरकार ने ना तो जियो को बैन किया है और ना ही अपने किसी खुद के नेटवर्क की शुरुआत की है।

दरअसल, यह एक फेक मैसेज है। केरल सरकार की ओर से ऑफिशियल तौर पर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर आप ध्यान दें तो इस मैसेज में कहीं भी कोई सरकार दस्तावेज़ नहीं है। इसलिए यह साफ है कि इस मैसेज से कोई आपको फेक इंफोर्मेशन दे रहा है। इस प्रकार के फेक मैसेज को आगे भेजने से पहले ध्यनान देना जरुरी है।

ऐसे करें पता कि मैसेज फेक है

इस तरह से किसी भी मैसेज को सच समझने से पहले इन बातों का ध्यान रखें-

* स्रोत को चेक करें, क्या ये जानकारी किसी विश्वसनीय स्रोत से मिली है।

* किसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फैक्ट की जांच करें।

* मैसेज की जांच किए बिना किसी लिंक पर क्लिक ना करें।

* ULRs https: // का अर्थ है कि साइट एन्क्रिप्टेड है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह सुरक्षित है।

* Https://jionewoffer.online इसका एक प्रमुख उदाहरण है। यह अभी भी एक फ़िशिंग लिंक हो सकता है जिसे खोलने से पहले पहले सत्यापित किया जाना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Kerala government is banning the Jio network in its state and is starting its own Kerala fiber net. But is this message circulated on WhatsApp true, has it really taken any such step from the Government of Kerala? Let us tell you what is its truth?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X