फोन से लेता था फोटो, लड़किया को नहीं लगती थी कोई भी भनक
स्मार्टफोन का इस्तेमाल आप कॉलिंग, मैसेजिंग इंटरनेट और पिक्चर्स क्लिक करने के लिए करते होंगे? सभी करते हैं। फोन में कैमरा एक अहम फीचर बन चुका है, जिसके जरिए लोग अपने मूमेंट को कैप्चर कर उन्हें यादगार बनाना चाहते हैं। लेकिन तकनीक का यूज के साथ मिस यूज भी होता रहा है।
ऐसा ही एक मामला केरल में सामने आया है, जहां एक शख्स ने फोन के कैमरा का ऐसा इस्तेमाल किया जिसे जानकर आपको गुस्सा भी आएगा और हैरानी भी होगी। आरोपी शख्स ने अपने चप्पल में स्मार्टफोन फिट कर लिया था, जिससे लड़कियों के स्कर्ट के अंदर की फोटो ली जा सके।

केरल के त्रिशूर जिले में लड़कियों की ऐसी ही फोटो लेने का एक मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, त्रिशूर के एक स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। यहां एक शख्स अपनी चप्पल के अंदर कैमरा फिट करके पहुंच गया। आरोपी शख्स ने चप्पल के अंदर टेप की मदद से मोबाइल चिपका रखा था। चप्पल में एक छेद कर दिया था और फोन ऐसे सेट किया कि कैमरा छेद के पास हो, जिससे लड़कियों की फोटो ली जा सके।

इतना ही नहीं मोबाइल को टूटने से बचाने के लिए आरोपी ने फोन को स्टील के एक केस के अंदर रखकर चप्पल में सेट कर रखा था, जिससे ज्यादा वजन पड़ने पर फोन टूटे नहीं। आरोपी की इस हरकत पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तब शक हुआ जब लोगों ने उसे महिलाओं और बच्चियों के पीछे घूमते देखा और वह बार-बार अपनी चप्पल की तरफ देख रहा था।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आरोपी इस काम को करने एक एक्सट्रा बैटरी साथ रखकर निकला था, जिससे फोन डिस्चार्ज होने पर वह बैटरी बदलकर अपना काम जारी रख सके। लोगों ने शक होते ही आरोपी शख्स को पकड़ लिया और उसकी पूरी हरकत सामने आ गई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले सामने
बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब लोगों ने स्मार्टफोन के कैमरे का ऐसा इस्तेमाल किया हो। 2015 में दिल्ली के एक वकील को लड़कियों के स्कर्ट के अंदर की फोटो लेते हुए जूते में कैमरे के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा यूके और जापान में भी इस तरह के कई मामले देखे गए हैं। जापान में तो बकायदा इस तरह की मानसिकता वाले लोगों के लिए "शूकैमरा" बेचे जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








