Home
News

क्‍या है गूगल वॉलेट, कैसे उठाएं इसका फायदा?

By Roith

गूगल ने अपना नया वॉलेट भारत में पेश कर दिया है, कई दिनों से इसे लेकर डिजिटल दुनिया में चर्चा हो रही थी। इससे पहले गूगल ने कुछ यूजर्स को इसका बीटा वर्जन डाउनलोड करने का ऑप्‍शन दिया था, लेकिन अब इसे गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

क्‍या है गूगल वॉलेट?

क्‍या है गूगल वॉलेट, कैसे उठाएं इसका फायदा?

जैसा की इसके आखिर में वॉलेट शब्‍द लगा हुआ है जिसका मतलब है बटुआ, जिस तरह से आप अपनी पर्स या कहें बटुए में अपने डाक्‍यूमेंट रखते हैं उसी तरह से इसमें डिजिटली सभी तरह के जरूरी डाक्‍यूमेंट रखे जा सकेंगे। इसके अलावा इसमें अपने क्रेडिट, डेबिट कार्ड भी सेव किए जा सकते हैं। गूगल वॉलेट की मदद से एनएफसी सपोर्ट करने वाली डिवाइसेस में कॉन्‍टैक्‍टलेस पेमेंट किया जा सकता है। चलिए नज़र डालते हैं इसके कुछ फीचर्स पर

गूगल वॉलेट के खास फीचर्स:

1. सुरक्षित कार्ड स्‍टोरेज

गूगल वॉलेट में यूजर्स अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के अलावा गिफ्ट कार्ड को सुरक्षित तरीके से सेव कर सकते हैं ताकि हर समय फिजिकल कार्ड लेकर चलने की जरूरत न पड़े।

2. पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा

गूगल वॉलेट से किसी भी दोस्‍त या फिर परिवार के अन्‍य सदस्‍यों को ई-मेल और फोन नंबर के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

3. पेमेंट रिसिप्‍ट

गूगल वॉलेट की मदद से आप कहीं से भी सीधे वॉलेट में पेमेंट रिसीव कर सकते हैं, इसके लिए एकाउंट नंबर और दूसरी जानकारी शेयर करने की जरूरत नहीं।

4. ऑनलाइन पेमेंट

ऑनलाइन शॉपिंग करने का शौक है तो यहां भी गूगल वॉलेट से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है बस इसमें लिए उस वेबसाइट या फिर ऐप में गूगल वॉलेट पेमेंट सपोर्ट होना चाहिए।

सोशल मीडिया में गूगल वॉलेट को लेकर यूजर्स ने स्‍क्रीनशॉट शेयर करना शुरु कर दिया है लेकिन खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर गूगल ने इसकी घोषणा नहीं की है। हालाकि जो यूजर्स इसका बीटा वर्जन प्रयोग कर रहे है वे इसका लिमिटेड यूज़ कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Wallet is a digital wallet platform developed by Google. It is available for the Android, Wear OS, and Fitbit OS operating systems, and was announced on May 11, 2022, at the 2022 Google I/O keynote. It began rolling out on Android smartphones on July 18.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X