किडनी बेचकर खरीदा एप्पल आईपैड

आईफोन की दीवानगी किस हद तक लोगों को ले जा सकती है इसका नजारा चीन में देखने को मिला जब एक टीनएजर ने आईपैड के शौक को पूरा करने के लिए अपनी किडनी ही बेच डाली। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस किडनी के ट्रांसप्लानटेशन के लिए 35,000 डॉलर लिए गए थे।
हालाकि किडनी निकालने वाले सर्जन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है किडनी बेचने वाले छात्र की उम्र मात्र 17 साल है। उपने अपनी किडनी बेचने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया था, इंटरनेट के जरिए ही उसने मानव अंगों का अवैध व्यापार करने वालों से सम्पर्क साधा था।
इस मामले का खुलासा तक हुआ जब उस लड़के मॉ ने उसके हाथों में आईपैड के अलावा दूसरे गैजेट देखे। मां के जोर देने पर उसने बताया किडनी बेचने से मिले पैसों से उसने ये सभी चीजें खरीदीं हैं। हम आपको बता दें इससे पहले भी आईपैड खरीदने के लिए लोग ऐसे कार्य कर चुके है, चीन में एप्पल उत्पादों के प्रति लोगों काफी उत्सुक रहते हैं।
वहीं दूसरी ओर देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार चीन में हर साल 15 लाख लोगों को अंगो के प्रतिरोपण की जरूरत होती है जबकि चीन में मानव अंगों का दान देने वालों की भारी कमी है जिसकी वजह से वहां अवैध तरीके से अंगो का कारोबार फल फूल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








