Home
News

किसान एकता मोर्चा के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को सरकार ने फिर से किया शुरू

सरकार ने नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था। इनमें फेसबुक और इंस्टाग्राम शामिल हैं। एक लाइव प्रसारण के बाद अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने ये आरोप लगाया है कि उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंटेंट डालने पर रोक लगा दी गई है। हाालंकि बाद में सोशल मीडिया अकाउंट्स को फिर से ओपन कर दिया गया था और साथ ही इंस्टाग्राम पर नए कॉन्टेंट अपलोड करने की भी छूट दे दी गई थी।

किसान एकता मोर्चा के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को सरकार ने फिर से किया शुरू

किसान एकता मोर्चा को किया गया अनब्लॉक

बता दें कि रविवार शाम करीब 7 बजे फेसबुक ने 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले किसान एकता मोर्चा के पेज को ब्लॉक किया था। ये आंदोलन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा सबसे बड़ा पेज है। पेज के मैनेजर ने ये जानकारी दी। इस पर फेसबुक का कहना था कि वह (किसानों का पेज) स्पैम पर अपने सामुदायिक मानकों के खिलाफ गया था।

उन्होंने कहा कि किसान मुक्ति मोर्चा के इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर नया कॉन्टेंट अपलोड करने पर रोक लगा दी गई है। किसान संगठन अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद योगेंद्र यादव फेसबुक लाइव कर रहे थे, उसी दौरान फेसबुक पेज बंद हो गया।

किसान मोर्चा का आईटी सेल

इसके अलावा, किसान मोर्चा के आईटी सेल के बलजीत सिंह ने कहा कि रविवार शाम 7 बजे फेसबुक पेज को उड़ा दिया गया। हमने आज अपनी लाइव स्ट्रिमिंग में मोदी जी के किसानों के लिए कही गई बात की क्लिप लेकर उनके जवाब दिए थे। किसान एकता मोर्चा की पहुंच रीच लाख तक थी और एक लाख हमारे फॉलोअर्स थे।.हम सभी किसान नेताओं के साथ कल उचित प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हाालंकि बलजीत सिंह के बयान के दौरान पेज को फिर से ओपन कर दिया गया था।

गौरतलब है कि पिछले तीन सप्ताह से हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि बिलों को वापस लें। इसके लिए सरकार और किसानों के बीच हुई सभी वार्तालाप विफल रही। मोदी सरकार के छह साल के कार्यकाल के दौरान ये प्रदर्शन ससे बड़ी चुनौती बन गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The government had blocked the social media account being used by the farmers protesting against the new agricultural law. However, social media accounts were later reopened and the new content was allowed to be uploaded to Instagram.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X