Home
News

Realme X और Realme X Lite के बारे में जानिए कुछ खास बातें

Realme कंपनी जल्द ही Realme X और Realme X Lite स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली हैं। कंपनी अपने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को चीन में 15 मई को लॉन्च करेगी। दोनों ही डिवाइस को TENAA में लिस्ट किया जा चुका है, जिसके चलते दोनों ही स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन के बारें में पता चलता है। बता दें, TENAA की लिस्टिंग में Realme X को मॉडल नेम RMX1901 से लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि स्मार्टफोन 6.5-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Realme X और Realme X Lite के बारे में जानिए कुछ खास बातें

Realme X, Realme X Lite स्पेसिफिकेशन

सामने आई लिस्टिंग से अनुमान लगाया जा रहा है कि Realme X में 3,680mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन 2.2GHz का ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आ सकता है, जिसमें 4GB रैम का ऑप्शन हो सकता है। Realme X के कैमरा की बात करें तो फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो सकता है। बता दें, Realme X स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

Realme X Lite स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Realme X का लाइट वर्जन हो सकता है। कहा जा रहा है कि Realme X और Realme X Lite एंड्रॉयड पाई बेस्ड कंपनीस के कस्टम स्किन के साथ आएंगे। वहीं, Realme X Lite 6.3-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

स्मार्टफोन 25-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। स्टोरेज के मामले में Realme X Lite स्मार्टफोन 64GB/128GB के साथ आ सकता है। Realme X Lite स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 3,960mAh की बैटरी मौजूद हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company will soon launch Realme X and Realme X Lite smartphones. The company will launch both of these smartphones on May 15 in China. Both devices have been listed in TENAA, which makes both of them aware of specification of smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X