Home
News

गूगल ने किया Android P का ऐलान, जानें कितना बदल जाएगा आपका स्मार्टफोन

By Neha Kashyap

गूगल के सालाना इवेंट Google I/O 2018 डेवलपर कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। तीन दिनों तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में कंपनी कई इंटरेस्टिंग अनाउंसमेंट करने वाली है। इस इवेंट के पहले दिन कंपनी ने कई सारे फीचर्स और प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी दी, जिनमें सबसे खास घोषणा रही एंड्रॉइड P।

जी हां, गूगल ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एंड्रॉइड P एडिशन ओपरेटिंग सिस्टम लाने पेश करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही इस नए ओपरेटिंग सिस्टम को लेकर कई सारी जानकारी भी दी हैं।

गूगल ने किया Android P का ऐलान, जानें कितना बदल जाएगा आपका स्मार्टफोन

एंड्रॉइड P मशीन लर्निंग के साथ अडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर और अडैप्टिव बैटरी जैसे कई सारे फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी की फोकस नए एंड्रॉइड के जरिए अपने यूजर्स को स्मार्टफोन मैनेजमेंट ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा सके। अगर आप जानना चाहते हैं कि एंड्रॉइड P आने के बाद आपका स्मार्टफोन कितना बदल जाएगा और क्या-कुछ नए फीचर्स आपके पास होंगे, तो हम अपने इस आर्टीकल में आपको यही बताने जा रहे हैं।

एडेप्टिव बैटरी फीचर

कंपनी इस फीचर के जरिए स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बेहतर बनाना चाहती है। एंड्रॉइड पी मशीन लर्निंग के साथ फोन की बैटरी लाइफ के साथ ये फोन की सीपीयू परफॉर्मेंस को भी सुधारेगा। इस फीचर में उन ऐप और सर्विसों के लिए ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जिनका इस्तेमाल यूजर ज्यादा करता है। इसके जरिए बाकी ऐप से बैटरी बचाई जा सकेगा और फोन की बैटरी लाइफ बढ़ सकेगी।

एडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर

इस फीचर में स्मार्टफोन स्मार्ट लर्निंग के जरिए अपने आप ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकेगा। आर्टीफिशियल इंटेलीजेंसी की मदद से अपने आप पता किया जा सकेगा कि यूजर अलग-अलग लाइट कंडीशन में फोन की ब्राइटनेस कैसी रखता है और ये अपने आप एडजस्ट हो सकेगी। इसके जरिए फोन की बैटरी लाइफ को भी सेव किया जा सकेगा।

स्मार्ट यूज

एंड्रॉइड P में यूजर्स आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकेंगे जैसे फोन के होम बटन को स्लाइड करने पर ऐप स्विच किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में वॉल्यूम वॉल्यूम इंटरफेस पर प्री सेट आइकन मिलेंगे, जिनमें म्यूट, वाइब्रेशन और फुल रिंग जैसे ऑप्शन होंगे।

ऐप के लिए सेट कर सकेंगे टाइमिंग

एंड्रॉइड P में यूजर्स ये भी देख सकेंगे कि वह स्मार्टफोन पर कितना समय बिताते हैं। साथ ही यूजर्स ये भी जान सकेंगे कि वह किस ऐप को कितना इस्तेमाल करते हैं। अगर यूजर को लगता है कि वह किसी ऐप पर ज्यादा समय बिता रहा है, तो ऐप के लिए टाइम लिमिट भी सेट की जा सकेगी।

व्हाट्सएप्प में केसे सेट करें अपनी पसंद की भाषा ?

डू नॉट डिस्टर्ब मोड

सेट हो आएगा, जिसमें न सिर्फ फोन के नोटिफिकेशन बल्कि बाकी डिस्टर्बेंस को भी साइलेंट किया जा सकेगा। साथ ही अपने खास कॉन्टेक्ट को आप स्टार कर सकेंगे, जिनसे आपको सभी नोटिफिकेशन आसानी से मिल सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Android P is the most awaited part of the Google I/O 2018. Android P is the next iteration of the OS. AI will be the core of Android P. It focuses on Intelligence, Simplicity and Digital Well-being.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X