Home
News

जानें कितनी है Twitter के CEO पराग अग्रवाल की सैलरी?

जैसे ही पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) जैक डोर्सी (Jack Dorsey) की जगह ट्विटर (Twitter) के नए सीईओ बने, भारतीय में इंटरनेट पर लोगों ने अलग-अलग तरह के सवाल सर्च करने शुरू कर दिए। जैसा कि आपको भी पता है कि भारतीय लोग सबसे ज्यादा ऐसे मामलों में यही सर्च करते हैं कि वो कितना पैसा कमाते हैं या उनकी सैलरी कितनी हैं। और अब पराग अग्रवाल की सैलरी के बारे में भी लोग सर्च करने लगे हैं।

जानें कितनी है Twitter के CEO पराग अग्रवाल की सैलरी?

Google ट्रेंड्स ने पराग अग्रवाल के पर्सनल डिटेल्स के बारे में कई प्रश्नों को प्रकाशित किया। हमने सबसे ऊपर "पराग अग्रवाल न्यू वर्थ" देखा, जिसके बाद "पराग अग्रवाल ट्विटर सैलरी" था। यहां तक ​​कि सोशल मीडिया पर नई भूमिका निभाने के बाद अग्रवाल की कुल कमाई के बारे में कई सारी टिप्पणियां और ट्वीट्स देखने को मिले हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि भारतीय मूल के Twitter के नए CEO पराग अग्रवाल की सालाना सैलरी कितनी हैं।

Parag Agrawal Twitter Salary: ट्विटर पराग अग्रवाल को सालाना कितनी सैलरी देता है?

सोशल मीडिया हो या गूगल, यूजर्स ने What Is Parag Agrawal Salary, Parag Agrawal Salary जैसे कई सारे कीवर्ड सर्च करते रहते हैं। तो आपको बता दें कि पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) की ट्विटर के सीईओ बनने के बाद सालाना सैलरी $1,000,000 यानी भारतीय करेंसी में बताएं तो करीब 7.5 करोड़ रुपये होती है, जो कि Google के CEO सुंदर पिचई से कम हैं। सुंदर पिचई (Sundar Pichai) की सैलरी $2000,000 यानी 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

पराग अग्रवाल (Parag Agrawal Twitter) के बारे में कुछ बातें

पराग अग्रवाल के जीवन की बात करें, तो अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर जिले में 1984 को हुआ था। इसके बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गए। उनके पिता भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी थे और उनकी माँ एक रिटायर्ड स्कूल टीचर हैं। उन्होंने परमाणु ऊर्जा सेंट्रल स्कूल नंबर 4 में पढ़ाई की।

अग्रवाल ने 2001 में तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मैडल जीता था। जबकि उन्होंने 2000 में जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम में 77वीं रैंक अर्जित की। उन्होंने 2005 में आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त। इसके बाद वो संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए जहाँ पर उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी में डिग्री प्राप्त की।

 
Best Mobiles in India

English summary
Know how much is the salary of Twitter CEO Parag Agrawal?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X