iPhone 13 Pro Max और iPhone 14 Pro Max में क्या है अंतर, iPhone से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां जाने यहां
Apple iPhone 14 Pro Max को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है. आईफोन 15.3 नाम के फोन की नई लिस्टिंग के हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 14 Pro Max से जुड़े होने की उम्मीद है। iPhone 13 pro max की तुलना में एप्पल के इस लेटेस्ट फोन को सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 8.7 फीसदी सुधार और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में करीब 22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लिस्ट किया गया है।
Phone 14 Pro Max Apple A16 बायोनिक चिप पर आधारित है, जबकि पिछले साल के iPhone 13 Pro Max में Apple A15 बायोनिक SoC है।

iPhone 13 pro max vs iPhone 14 Pro Max
iPhone 15.3 की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ने सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 1,879 और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 4,664 स्कोर किया है. गीकबेंच पर iPhone 13 pro max की मॉडल आईडी आईफोन 14.3 है. ऐसे में माना जा रहा है कि यह लिस्टिंग iPhone 14 Pro Max की हो सकती है।
iPhone 14 Pro Max केवल सिंगल-कोर प्रदर्शन में लगभग 8.7 प्रतिशत की वृद्धि और मल्टी-कोर प्रदर्शन में लगभग 22 प्रतिशत की वृद्धि प्रदान करता है। iPhone 13 Pro Max ने सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 1,729 और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 3,831 स्कोर किया है।
इन फोन को Apple ने किया बंद
iPhone 13 प्रो सीरीज कुछ बड़े अपग्रेड लेकर आई. इसने 120Hz LTPO डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सिस्टम, बेहतर बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएं पेश कीं है, इसके अलावा iPhone 11 को बंद कर दिया गया है। यह डुअल-कैमरा सेटअप, 4GB रैम, 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और बहुत कुछ के साथ पहला बेस iPhone था। Apple ने 2020 से iPhone 12 Mini को भी बंद कर दिया है। यह पहला Mini iPhone था, जो पहले 5G iPhones में से एक था।

iPhone 13 और iPhone 13 मिनी की कीमत कम
Apple iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है. वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये है। आईफोन 13 सीरीज में iPhone Pro Models और iPhone 13 Pro Max को बंद कर दिया गया है और एप्पल स्टोर से हटा दिया गया है।
Apple iPhone 13 मिनी के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 64,900 रुपये है, जबकि iPhone 13 मिनी के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये है. वहीं, iPhone 13 मिनी के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,900 रुपये है। इस स्मार्टफोन को आप एपल की ऑफिशियल साइट और Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से खरीद सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications