Home
News

OnePlus 7 की लॉन्च डेट जानिए, नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कीजिए

प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus कंपनी ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन पेश किया है। OnePlus 6 और OnePlus 6T की सफलता के बाद कंपनी OnePlus 7 को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। बता दें, इसी मामले को लेकर OnePlus के फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने एक ट्वीट कर बताया कि उनकी कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बहुत जल्द जानकारी सामने आएगी।

OnePlus 7 की लॉन्च डेट जानिए, नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कीजिए

OnePlus के फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने वैसे तो उन्होंने अपने ट्विट में यह नहीं बताया कि वह किस डिवाइस के बारें में जानकारी देंगे। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि 17 अप्रैल को कंपनी OnePlus 7 से पर्दा उठा देगी। Pete Lau का काफी इशारा अपकमिंग 5G स्मार्टफोन की ओर था, वहीं काफी समय से खबर आ रही है की कंपनी अपने OnePlus 7 स्मार्टफोन को 5G वर्जन के साथ लॉन्च करेगी।

Oneplus 7 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

सामने आई कुछ लीक से अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने Oneplus 7 स्मार्टफोन को अगले महीने 14 मई को लॉन्च कर सकती है। बता दें, लॉन्च से पहले इस OnePlus 7 की कई मेजर स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुकी हैं। लीक से पता चलता है कि OnePlus 7 को ट्रिपल कैमरा सेटअप (12MP + 20MP और 3D टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर) के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन का फ्रंट कैमरा 16MP सेंसर के पॉप अप के साथ आयेगा। कंपनी स्मार्टफोन को विथआउट नॉच-पंचहोल के साथ 6.5-इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है।

वहीं, स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 855 SoC के साथ आ सकता है। जिसमें 6GB रैम के साथ 4,150mAh की बैटरी मौजूद हो सकती है। OnePlus 7 3.5mm हैडफोन पोर्ट के साथ आ सकती है। कंपनी पहले ही Oneplus 6T से 3.5mm पोर्ट को हटाने के चलते काफी आलोचना झेल चुकी है। उम्मीद है कि कंपनी इस बार पोर्ट का खास ख्याल रखेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus has performed quite well last year. After the success of OnePlus 6 and OnePlus 6T, the company is busy preparing to launch OnePlus 7. Let's say, about this matter, OnePlus founder and CEO Pete Lau said in a tweet that information about their company's upcoming smartphone will be revealed very soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X