Jio के फ्री इंटरनेट ऑफर का सच जानिए
रिलायंस जियो ने बाजार में आते ही अपनी अलग पहचान बना ली है। वहीं, कंपनी समय समय पर अपने यूजर्स के लिए फायदेमंद प्लान या ऑफर्स पेश करता रहता है। हालांकि इस बार कुछ अलग होता दिखाई दे रहा है। एक खबर फैल रही है कि Jio तीन महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रहा है। बता दें, WhatsApp पर एक मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि Jio अपने यूजर्स को 30 जून 2019 तक फ्री इंटरनेट दे रहा है।

इतना ही नहीं इस फॉरवर्ड मैसेज में कहा गया है आज रात 12 बजे से पहले जियो इंटरनेट सर्विस को अपग्रेड कर लें और ऑफर का लाभ उठाएं। इसी के साथ फर्जी फॉर्वर्डेड मैसेज में कहा जा रहा है कि अगर आप इसे अपग्रेड नहीं करते हैं तो आपके Jio सिम को डिऐक्टिवेट कर दिया जाएगा। हालांकि हम आपको बता दें कि यह खबर साफ तौर पर फर्जी है। और आप इस पर विश्वास बिल्कुल न करें।
बिल्कुल डाउनलोड ना करें ऐप
WhatsApp पर फैल रहे इस फर्जी फॉर्वर्डेड मैसेज के सबसे नीचे एक लिंक दिया गया है। जिस पर क्लिक करते ही एक ब्लॉग खुलता है। यह ब्लॉग काफी हदतक Jio के ऑफिशियल पोस्टर जैसा ही दिखता है। इसी ब्लॉग भी ऑफर्स की पेशकश की गई है। जो पूरी तरह से झूठ है। वहीं, ब्लॉग के नीचे एक डाउनलोड का ऑप्शन दिया गया है। जिसपर क्लिक करके किसी ऐप का APK डाउनलोड हो रहा है। झूठी खबरों की मानें तो यह जियो का सेलेब्रेशन पैक है। आप इस लिंक पर भूल कर भी क्लिक करें।
रिलायंस जियो के प्लान को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी होती है और फ्रॉड इस बात को बखूबी समझते हैं। जिसके चलते वह ऐसी खबरों को फैलाने का काम करते हैं। बता दे, यह एक स्कैम हो सकता है जिसकी मदद से फ्रॉड करने वालों को आपके स्मार्टफोन का डेटा इकठ्ठा या सोशल मीडिया अकाउंट्स का पासवर्ड हैक करने में आसानी हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








