Amazon Prime Day Sale 2023: फ्री में ऐसे हासिल करें प्राइम मेंबरशिप , जानें सभी डिटेल्स
Amazon Prime Day Sale 2023: Amazon पर कल से यानि कि 15 जुलाई 'अमेजन प्राइम डे सेल' शुरू हो रहा है। जो 16 जुलाई तक जारी रहेगा। ऐसे में जिन लोगों के पास प्राइम मेंबरशिप हैं, तो आप भी इस सेल में बंपर छूट का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी प्राइम मेंबरशिप लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, कैसे फ्री में मेंबरशिप पा सकते हैं।
प्राइम मेंबरशिप
आपको बता दें, ई-कॉमर्स साइट पर अमेजन यूजर्स को 30 दिनों के लिए फ्री-ट्रायल मिल रहा है। ट्रायल खत्म होने के बाद ऑटोमैटिक इस मेंबरशिप के लिए 1,499 रुपये सालाना चार्ज शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आप अमेजन पर 1 महीने का भी ट्रायल ले सकते हैं, जिसके लिए आपको 299 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं तीम महीने का भी आप मेंबरशिप ले सकते हैं, जो आपको 599 रुपये में मिलेगा।
अमेजन प्राइम डे सेल में बैंक ऑफर
अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान प्राइम मेंबर्सशिप जिनके पास है, उन्हें कई बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। जिसके तहत ICICI Bank और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत की सेविंग कर सकते हैं। जिससे आप इस सेल में प्रोडक्ट्स को कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं।

इन प्रोडक्ट्स पर पाएं डिस्काउंट
इस सेल इस दौरन सभी प्राइम मेंबर्स एसी, प्रिंटर, कैमरा, वॉशिंग मशीन , टीवी, रेफ्रिजरेटर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और ट्रेंडिंग फैशन आइटम पर भारी छूट का लाभ ले सकते हैं। इस सेल के तहत आप बेस्ट ईयरबड्स भी खरीद सकते हैं। Amazon Sale के तहत आप सोनी, जेबीएल, वनप्लस जैसे फेमस ब्रांड के ईयरबड्स को 56% की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
स्मार्टफोन पर प्रतिशत तक की छूट
इतना सब कुछ के बावजूद आप अमेजन प्राइम डे सेल में स्मार्टफोन्स पर 40% तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। यूजर्स को इस बार iPhone 14 पर शानदार डील मिलने वाली है। प्राइम डे सेल में आईफोन 14 केवल 66,499 रुपये में मिलेगा। वहीं लावा ब्लेज 5G सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत बैंक ऑफर्स सहित मात्र 10499 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








