Home
News

जानिए कब होगी Jio Phone 2 की चौथी फ्लैश सेल

By Devesh

जियो कंपनी की शुरुआत हुए दो साल पूरे हो चुके हैं। इन दो सालों में जियो कंपनी भारत में इंटरनेट डेटा की क्रांति तो ला ही दी साथ में अपने स्पेशल फोन लॉन्च करके अधिकतर लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा को पहुंचा दिया। जियो कंपनी ने सबसे पहले अपना सिम लॉन्च किया और फिर अपना फोन पेश किया।

जानिए कब होगी Jio Phone 2 की चौथी फ्लैश सेल

इस बार जियो कंपनी ने अपने दूसरी सालगिरह से ठीक पहले जियो फोन 2 को मार्केट में लॉन्च कर दिया। इस फोन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जियो ने अपने इस नए फोन में कम कीमत पर यूजर्स को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश की है। इस फोन के लिए कंपनी समय-समय पर फ्लैश सेल का भी आयोजन कर रही है।

Jio Phone 2 की 4th फ्लैश सेल

अभी तक कंपनी ने तीन बार फ्लैश सेल का आयोजन किया है। अब कंपनी चौथा फ्लैश सेल भी आयोजित करने वाली है। जियो कंपनी अपने जियो फोन 2 की बिक्री के लिए 12 सितंबर (आगामी बुधवार) को एक बार फिर अपनी चौथी फ्लैश सेल आयोजित करने जा रही है। लिहाजा अगर आपको जियो फोन 2 खरीदने की इच्छा है और आप अभी कर नहीं खरीद पाएं हैं तो आपके पास एक बार फिर मौका है। 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से यूजर्स रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर जाकर इस फोन को खरीद सकते हैं।

कब-कब हुई फ्लैश सेल

आपको बता दें कि जियो फोन 2 के लिए तीसरी फ्लैश सेल 6 सितंबर को हुई थी जबकि दूसरी फ्लैश सेल 30 अगस्त को हुई थी और पहली फ्लैश सेल 15 अगस्त को की गई थी। पिछले दो सेल में अगर यूजर्स इस फोन को नहीं खरीद पाएं हैं तो 6 सितंबर को उनके पास इस फोन को खरीदने का एक और मौका है। इस फोन की कीमत 2,999 रुपए है। यह एक क्वर्टी की-पैड फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के पहले स्लॉट में सिर्फ जियो सिम सपोर्ट करेगा लेकिन दूसरे स्लॉट में अन्य टेलीकॉम कंपनी की सिम भी सपोर्ट करेगी।

Jio Phone 2 का डिजाइन

इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में बात करें तो इस फोन में आपको बड़ी स्क्रीन के साथ काफी सारे फीचर मिलेंगे। फोन का लुक ब्लैकबैरी फोन से काफी मिलता जुलता है। Jio Phone 2 एक 4जी फोन होगा। Jio Phone 2 में 2.4 इंच के क्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ QWERTY कीपैड भी मिलता है। हार्डवेयर की बात की जाए तो नया Jio Phone 2 पुराने जियो फोन जैसा ही है। Jio Phone 2 के खास फीचर्स Jio Phone 2 में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, और इसमें मेमोरी को बढ़ाने के लिए स्लॉट भी दिया गया है जिसमें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी

जियोफोन 2 में 2 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा मिलता है जो LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। फोन में 0.3 मेगापिक्सेल फ्रंट-फेस स्नैपर दिया गया है। Jio Phone 2 में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसी के साथ फोन 14 घंटे का टॉक टाइम देता है। फोन में वाई-फाई, NFC, VOLTE स्पोर्ट के साथ ब्लूटूथ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैनिक बटन फोन की खास बात है।

 
Best Mobiles in India

English summary
So far Jio has organized a flash cell three times. Now the company is going to hold the fourth flash cell. Geo Company is going to organize its fourth flash cell once again on September 12 (next Wednesday) for selling its Geo Phone 2. So if you want to buy Geo Phone 2 then you have a chance to buy it again.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X