Home
News

जानिए टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें, स्मार्टफोन, Apple,मूवी टिकट,Flipkart और BSNL से लेकर और बहुत कुछ

जानें टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, एपल, मूवी टिकट, फ्लिपकार्ट और बीएसएनएल से लेकर 5जी तक और भी बहुत कुछ. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि टेक्नोलॉजी में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं. वहीं, स्मार्टफोन कंपनी आए दिन कोई न कोई नया फोन लॉन्च करती रहती है.

भारतीय लड़के ने Apple में खोजी कमी, मिला इतने लाख का इनाम

भारतीय लड़के ने Apple में खोजी कमी, मिला इतने लाख का इनाम

बग बाउंटी प्रोग्राम (Bug Bounty program) के तहत सभी टेक कंपनियां लोगों को अपने प्रोडक्ट में प्रॉब्लम बताने के लिए पैसे देती हैं. ऐसा ही एक बग आशीष धोनी ने खोज निकाला है. जिसके बाद Apple ने आशीष को 7000 डॉलर यानी (करीब 5,58,890 रुपये) का इनाम दिया है. ऐपल ने आशीष को ब्लाइंड एक्सएसएस खोजने पर यह इनाम दिया है.

Apple पोर्टल को किया हैक

आशीष धोनी ने बताया कि इससे पहले उसने एपल टीचर लर्निंग सेंटर का पोर्टल हैक कर लिया था. बाद में Apple ने इस पोर्टल में जरूर बदलाव किए और उसके बाद भी उन्होंने पोर्टल को हैक कर लिया. आशीष ने एपल को इस खामी की जानकारी दी, जिसके बाद कंपनी ने उन्हें इनाम दिया है.

ऑफर! इस दिन मूवी टिकट सिर्फ 75 रुपये में, जाने कैसे

ऑफर! इस दिन मूवी टिकट सिर्फ 75 रुपये में, जाने कैसे

देश में सिनेमाघरों को सफलतापूर्वक फिर से खोलने के लिए शुक्रवार, 16 सितंबर को देश भर में मूवी टिकटों की कीमत सिर्फ 75 रुपये होगी. यह केवल एक दिन की छूट होगी, जो 4,000 से अधिक भाग लेने वाले सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी, जो फिल्म प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर से कम नहीं है. यह ऑफर PVR, INOX, Cinepolis और अन्य प्रमुख थिएटरों पर लागू है. हालांकि अभी आधिकारिक वेबसाइटों को अपडेट नहीं किया गया है.

Free VIP Number चाहिए तो यहां मिल रहा आप के लिए

Free VIP Number चाहिए तो यहां मिल रहा आप के लिए

कुछ लोगों को स्पेशल मोबाइल नंबर चलाने का बड़ा शौक होता है, हालांकि उन्हें इनके लिए मोटी रकम खर्च देनी पड़ती है. अगर आप भी ऐसा नंबर खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसे यूनिक नंबर को फ्री (free) में कैसे खरीदें सकते है.

अगर आप स्पेशल नंबर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको Vodafone Idea की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके बाद आपको free फैंसी नंबर चुनने का ऑप्शन मिलेगा. जब आप नंबर का चयन करते हैं, तो आपको पोस्टपेड या प्रीपेड के बीच चयन करना होगा. इसके बाद आपको घर का पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर डालना होगा. अब आपको इस प्रक्रिया को ओटीपी से पूरा करना है और सिम आपके घर.

BSNL का अमृत महोत्सव ऑफर : 399 रुपये में 300GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL का अमृत महोत्सव ऑफर : 399 रुपये में 300GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

आपको बता दें कि बीएसएनएल (BSNL) का यह प्लान एक ब्रॉडबैंड प्लान है. ऐसे में इस प्लान को तभी रिचार्ज करें जब आप ब्रॉडबैंड यूजर हों. बीएसएनएल को खास उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में बहुत कुछ चाहते हैं. बीएसएनएल के इस 399 रुपये के प्लान के साथ 200 जीबी डेटा मिलेगा, जिसकी कीमत 10 एमबीपीएस तक होगी.

BSNL के इस ऑफर के तहत आपको 449 रुपये, 599 रुपये या 999 रुपये में से कोई एक प्लान चुनना होगा यानी आप इनमें से कोई भी दो प्लान सिर्फ 275 रुपये में ले सकते हैं, जबकि 999 रुपये के प्लान में आपको 275 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. तो रहा न तगड़ा ऑफर.

Flipkart: Samsung Galaxy F13 पर मिल रहा है 4 हजार का डिस्काउंट

Flipkart: Samsung Galaxy F13 पर मिल रहा है 4 हजार का डिस्काउंट

आज हम आपको सैमसंग का एक ऐसा स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं जो काफी समय से चर्चा में है और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर चल रहे स्टॉक में काफी सस्ता मिल रहा है. Samsung Galaxy F13 पर पहली बार इतना डिस्काउंट मिल रहा है.

इस फोन की MRP 16,999 रुपये है और इसे आप 30 फीसदी छूट के बाद 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर कई एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं. अगर आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदते हैं तो आपको 12,350 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
Learn technology, from smartphones, Apple, movie tickets, Flipkart and BSNL to 5G and much more. For your information, let us tell you that there are some changes in technology every day. At the same time, the smartphone company keeps on launching some new phone every day.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X