Home
News

5,999 रुपए में 13MP कैमरा और 3जीबी रैम के साथ स्मार्टफोन लॉन्च

By Neha
Things to keep in mind before buying a new phone (Hindi)

भारत में इस समय सबसे ज्यादा स्टार्टिंग और मिड रेंज स्मार्टफोन की डिमांड है। माइक्रोमैक्स और कार्बन जैसी कंपनियों के बाद स्वदेसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कल्ट ने सोमवार को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Kult Ambition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एंट्री लेवल स्मार्टफोन की रेंज में पेश किया है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपए है। कंपनी ने कीमत के अनुसार Kult Ambition स्मार्टफोन में काफी अच्छे फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने इस फोन में 5-इंच की बड़ी स्क्रीन दी है। आइए जानते हैं इस फोन के अन्य स्पेक्स और फीचर्स के बारे में।

5,999 रुपए में 13MP कैमरा और 3जीबी रैम के साथ स्मार्टफोन लॉन्च

मार्केट में इस समय फिंगर प्रिंट सेंसर फीचर्स से लैस स्मार्टफोन आ रहे हैं। कल्ट ने अपने इस Ambition स्मार्टफोन में भी फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। ये फोन 5-इंच ऑन-सेल एचडी IPS डिसप्ले के साथ आता है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल है।

कैमरे की बात करें, तो Kult Ambition स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो कि इस प्राइस रेंज में फोन को बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन ऑप्शन बनाता है। फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में मीडियाटेक MTK6737 क्वाड-कोर 1.25GHz का 64-बिट प्रोसेसर है।

कल्ट ने Ambition फोन में 3जीबी रैम दी है। स्टोरेज के लिए फोन में 32जीबी का स्पेस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक और बढ़ाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,600mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और OTG सपोर्ट दिया गया है।

अगर आप Kult Ambition स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इस फोन को लॉन्च किया है और 11 दिसंबर से ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिवली बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीद है अमेजन इंडिया इस फोन के साथ भी अपने ग्राहकों को कुछ ऑफर्स पेश करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Kult launches 4G ready Ambition for 5999 rupees. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X