Home
News

इंडिगो फ्लाइट में लैपटॉप ने पकड़ी आग, लैंडिंग होने तक पानी में डुबो कर रखा

By Neha

अभी तक आपने फ्लाइट में स्मार्टफोन में आग लगने वाली खबरें सुनी थीं, लेकिन हालिया मामले में इंडिगो की फ्लाइट में एक लैपटॉप ने आग पकड़ ली। इस हादसे की जानकारी फ्लाइट में तब हुई जब अचानक ही एक यात्री के बैग से धुआं निकलने लगा। जब बैग खोलकर देखा गया तो वह धुंआ लैपटॉप में से निकल रहा था। धुआं देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग शोर मचाने लगे। जल्द ही क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी दी गई और फायर एक्सटिंग्युशर से आग बुझाकर फ्लाइट लैंड होने तक लैपटॉप को पानी में डुबोकर रखा गया।

इंडिगो फ्लाइट में लैपटॉप ने पकड़ी आग, लैंडिंग होने तक पानी में डुबो कर रखा

TOI की खबर के अनुसार, शनिवार 11 नवंबर को है, तिरुवनंतपुरम-बेंगलुरू की फ्लाइट नंबर 6E-445 में क्रू मेंबर्स को केबिन से धुएं की स्मेल आ रही थी। उन्होंने देखा कि सीट के पास टंगे बैग से आग की लपटें निकल रही हैं। धुआं देखते ही केबिन क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्युशर से लैपटॉक की आग बुझाने की कोशिश की और आग बढ़ने से पहले फ्लाइट पायलट को इसकी जानकारी दी।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए फ्लाइट के लैंड होने तक लैपटॉप को पानी में डुबोकर रखा गया, जिससे दोबारा आग न लग सके। हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी पैसेंजर्स भी सुरक्षित हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी फ्लाइट में आग लगने का मामला सामने आया हो।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय विमानन एजेंसियों ने भारत में चेक-इन बैगेज में लैपटॉप पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
laptop caught fire on indigo flight. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X