Home
News

फ्लाइट में बैन किए जा सकते हैं लैपटॉप, जानिए क्यों

By Neha

हवाई यात्रा के दौरान जल्द ही प्लेन के चेक इन बैगेज में लैपटॉप ले जाने पर रोक लग सकती है। अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) की हवाई सुरक्षा समिति ने एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि चेक इन लगेज में इलेक्ट्रॉनिक सामान से आग लगने या अन्य दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। अगर ये प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है, तो चेक इन बैगेज में लैपटॉप ले जाना बैन कर दिए जाएंगे।

फ्लाइट में बैन किए जा सकते हैं लैपटॉप, जानिए क्यों

इस नियम के पीछे वजह यात्रियों की सुरक्षा ही है। प्रस्तवा में कह गया है कि अगर लैपटॉप जैसे उपकरण हैंडबैग में रखे जाते हैं, तो उनमें आग लगने पर जल्दी काबू पाया जा सकता है क्योंकि हैंडबैग यात्रियों के बैठने की जगह के पास में होते हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर वे तुरंत नज़र में आ जाते हैं।

वहीं, इस तरह के सामान का चेक इन सामान के अलग से रखे होने पर इस तरह की घटना के बारे में काफी देर से पता चलता है। अमेरिकी एजेंसी ने इस प्रस्ताव को पेश करने से पहले 10 पूरी तरह से चार्ज लैपटॉप को एक सूटकेस में रखकर एक रिसर्च पेश किया था, जिसमें माना गया कि ऐसी इलेक्ट्रानिक डिवाइसों में विस्फोट होने के खतरे को खारिज नहीं किया जा सकता।

कनाडा में स्थित संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईसीएओ इस महीने के आखिर तक इस प्रस्ताव पर फैसला बताएगी। बता दें कि भारत में डीजीसीए ने पहले ही पावर बैंक, पोर्टेबल मोबाइल चार्जर और ई-सिगरेट को चेक इन बैग में ले जाने पर बैन किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Laptops may be banned from check-in luggage. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X