Home
News

लास वेगास गोलीबारी में iPhone ने बचाई एक महिला की जान

By Neha

सोमवार को Las Vegas में एक कॉन्सर्ट के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 59 लोगों की मौत हो गई, जबकि 527 लोग घायल हो गए। इन पीड़ितों में एक ऐसी महिला भी शामिल थी, जिसकी जान उसके आईफोन ने बचा ली। अगर आपको हमारी बात पर यकीन नहीं है, तो सबसे पहले नीचे दी गई तस्वीर देखिए।

लास वेगास गोलीबारी में iPhone ने बचाई एक महिला की जान

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आईफोन टूट हुआ है। Daliy Mail की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले के समय महिला घटनास्थल पर मौजूद थी और एक बुलेट उसके फोन पर लगी और उसकी जान आईफोन की वजह से बच गई। हालांकि ये महिला कौन है और वह कहां से है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। तस्वीर में रोज गोल्ड आईफोन वेरिएंट देखा जा सकता है, जो बुलेट से बुरी तरह टूट चुका है।

इस हादसे के बाद ये इमेज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बता दें कि आईफोन के निर्माण के लिए ठोस एल्युमिनियम और हाई क्वालिटी टफ ग्लास का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे ये पहला मामला नहीं है, जब किसी इंसान की जान आईफोन ने बचाई हो। इसी साल ब्रिटेन के मैनचेस्टर एरीना में एक पॉप कंसर्ट में आत्मघाती हमले में आईफोन के जरिए एक महिला की जान बचने का मामला सामने आया था।

बता दें कि ऐपल कंपनी पिछले कुछ समय से अपने प्रॉडक्ट में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से विवादों में है। हाल ही में ऐपल आईफोन 8 प्लस की बैटरी में खराबी के दो मामले सामने आए थे और चीन में यूजर्स ने आईफोन की परफॉर्मेंस पर भी सवाल उठाए थे। ऐसे समय पर आईफोन को लेकर आईफोन को लेकर आई ये खबर यूजर्स के साथ कंपनी को भी खुश कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Las Vegas concertgoer life is saved by her iPhone. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X