Flipkart Black Friday Sale के आखिरी 24 घंटे में इस फोन पर मिलेगा बेस्ट डिस्काउंट
Motorola One Fusion+ को अगर आप कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कल रात तक का मौका है। मोटोरोला कंपनी का ये फोन बेहतरीन फोन्स की लिस्ट में आता है। इस फोन को भी स्मार्टफोन के जानकार एक अच्छा स्मार्टफोन कहते हैं। लिहाजा, इस फोन को भी खरीदने के लिए Black Friday Sale का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Flipkart Black Friday Day Sale का अगर आप फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास आज और कल का दिन बचा हुआ है। इस बचे हुए टाइम में अगर आप किसी स्मार्टफोन को सबसे अच्छे ऑफर्स के साथ खरीदना चाहते हैं तो आप फ्लिपकार्ट पर जाकर Motorola One Fusion+ को खरीद सकते हैं। ये एक बेहतरीन स्मार्टफोन है, जिसे आप ब्लैक फ्राई डे सेल के दौरान कुछ अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स
Motorola One Fusion+ को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर आपको 875 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप एसबीआई के कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो भी आपको ईएमआई का ऑफर मिलेगा। इसके अलावा भी इस सेल के दौरान यानि 30 नवंबर की रात 11:59 बजे तक खरीदेंगे तो आपको अच्छा-खासा डिस्काउंट और कैशबैक मिल सकता है और बजट रेंज के साथ-साथ मिडरेंज सेगमेंट में भी Realme Narzo 20 Pro एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Motorola One Fusion+
इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले देगी। इस फोन में कंपनी नॉच-लैस डिस्प्ले देने जा रही है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा और ये 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।
इस फोन का प्रोसेसर
इसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू के साथ 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में कंपनी 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी देगी। इस फोन की एक बहुत ही खास बात है कि इस फोन को हाइब्रिड माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
4 कैमरों का सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ दिया है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।


Click it and Unblock the Notifications