फ्लिपकार्ट सेल का आखिरी दिन, ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स डील
फ्लिपकार्ट पर आज रिपब्लिक डे सेल का आखिरी दिन है. फ्लिपकार्ट पर 21 और 22 जनवरी को अपने कस्टमर्स के लिए बहुत ही बेहतरीन सेल का आयोजन किया गया था. जिसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और टैबलेट्स पर भारी मात्रा में छूट दी जा रही थी।

बता दें कि वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है। जिसके कारण एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर ये इस साल की पहली सेल लगी है। भारी मात्रा में अपने मनपसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीदने का आपके पास आज आखिरी मौका है।
आज हम आपको फ्लिपकार्ट पर ऑफर की जा रही अट्रैक्टिव लैपटॉप डील के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आप एक लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें, जहां हमने आपको अलग अलग कैटेगरी के बेस्ट डील लैपटॉप बताए हैं. इन लैपटॉप्स SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
1) HP 14q विंडो लैपटॉप
आपको ये लैपटॉप सेल में सिर्फ 25,990 रुपये में ऑफर किया जा रहा है.ये लैपटॉप एंट्री लेवल लैपटॉप के लिए बेस्ट लैपटॉप हैं. HP 14q विंडो core i3 प्रोसेसर के साथ दिया गया है, इसमें 14 इंच की डिस्प्ले है और साथ ही 4 जीबी रैम, 1TB HDD और ऑपरेटिंग सिस्टम DOS है. वजन में भी ये मात्र 1.47 किलोग्राम का है. बता दें कि लैपटॉप की असली कीमत 31,837 रुपए हैं और फ्लिकार्ट सेल पर इसे 18% छूट के साथ दिया जा रहा है.
2) एप्पल मैकबुक एयर
एप्पल के इस बेहतरीन लैपटॉप पर आपको 17 फीसदी की छूट ऑफर की जा रही है. इसमें Core i5 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी रैम 8 जीबी है और SSD कैप्सिटी 128 जीबी है. आप इसे सेल में 63,990 रुपए में खरीद सकते हैं जबकि लैपटॉप की वास्तविक कीमत 77,200 रुपए है.
3) Asus i7 laptop
Asus के लेटेस्ट 8th जेनरेशन लैपटॉप पर आपको फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसकी वास्तिवक कीमत 1,13,990 रुपए है लेकिन आप इसे सेल पर सिर्फ 78,990 रुपए में खरीद सकते हैं. इसमें Core i7 प्रोसेसर दिया गया है. ये 8जीबी रैम, 1 TB HDD है और साथ ही इस लैपटॉप में 256 जीबी SSD कैप्सिटी भी दी गई है. गेम लवर्स के लिए इसमें 4 जीबी ग्राफिक्स कार्ड भी दिया गया है जो कि आपको गेमिंग एक्सपियरंस को चार गुना बढ़ा देगा. लैपटॉप 2.6 किलोग्राम के वजन के साथ इसकी डिस्प्ले 15.6 इंच है.
4) Acer Predator Helios 300 i5
इसका वास्तिवक रेट 10,5000 रुपए है लेकिन 39 फीसदी डिस्काउंट के साथ आप इसे सेल में 63,999 रुपए में खरीद सकेंगे. Acer में आपको Core i5 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8 जीबी रैम, 1 टीबी HDD और 128 GB SSD के साथ 4 GB ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है. अगर आपको गेम्स खेलना पसंद है तो ये गेमिंग लैपटॉप एक बेहरतरीन विकल्प साबित हो सकता है. बता दें कि लैपटॉप की डिस्प्ले 15.6 इंच और वजन 2.5 किलोग्राम है.
5) Microsoft Surface Pro (7th जेनरेशन)
7TH जेनरेशन का ये लैपटॉप आपको फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल पर 42 फीसदी की छूट के साथ ऑफर किया जा रहा है. लैपटॉप की ऑरिजिनल कीमत 69,999 रुपए है लेकिन आज खरीदने पर आप इसे 39,990 रुपए में अपने घर मंगा सकते हैं. इसमें Core m3 प्रोसेसर दिया गया है और 4 जीबी रैम, 128 GB SSD/Windows 10 Pro है. ये एक टू-इन-वन लैपटॉप है जो 0.77 किलोग्राम वजन के साथ बेहद हल्का लैपटॉप है और इसकी डिस्प्ले 12.3 इंच है.
नोट- अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता है तो आपको 10 फीसदी अतिरिक्त छूट ऑफर की जाएगी.
हर टेक्नीकल अपडेट के लिए आप hindi.gizbot.com से जुड़े रहें.


Click it and Unblock the Notifications








