Flipkart Mobile Bonanza Sale का आज आखिरी दिन, कुछ खास फोन पर खास ऑफर
फ्लिपकार्ट कंपनी अपनी शॉपिंग साइट पर Flipkart Mobile Bonanza Sale चला रही है। इस सेल को 17 जून से शुरू किया गया था। आज इस सेल का आखिरी दिन है। Flipkart Mobile Bonanza Sale में यूज़र्स को कई कंपनियों के स्मार्टफोन काफी बढ़िया डिस्काउंट ऑफर्स के साथ मिल रहा है। इस सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ-साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने का भी ऑफर चल रहा है।

फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को एक्सचेंज बोनस का फायदा भी पेश करा रही है। वहीं Axis बैंक के credit या Debit कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक 10% इंस्टेंट डिस्काउंटभी पा सकते हैं। स्मार्टफोन खरीदते समय EMI का ऑप्शन चुनने पर ग्राहक को 250 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Realme 3 का डिस्काउंट ऑफर
Realme 3 सेल के दौरान Realme 3 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 8,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीे फोन के 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 10,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।
Asus 5z पर 3000 रुपए का ऑफर
Asus 5z के दो वेरिएंट मार्केट में मौजूद है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। इस फोन को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 21,999 रुपए में बेचा जा रहा है जबकि इस फोन की कीमत 24,999 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। इसे सेल में 25,999 रुपए में बेचा जा रहा है जबकि इसकी असल कीमत 28,999 रुपए है।
Poco F1 पर भी डिस्काउंट
Poco F1 Poco F1 स्मार्टफोन को भी सेल के दौरान उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक कंपनी के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। बता दें, Poco F1 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आता है। वहीं फोन में 6.18-इंच की डिस्प्ले दी गई है।
स्मार्टफोन में 6जीबी व 8जीबी रैम के साथ 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज भी दी गई है। कैमरा के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ग्राहक एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर एक्सट्रा डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं।
Xiaomi Redmi 6 पर ऑफर
Xiaomi Redmi 6 शाओमी का Redmi 6 स्मार्टफोन भी फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान पेश कराया जा रहा है। ग्राहक फोन के 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 7,499 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। बता दें, फोन के 3GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,499 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक एक्सट्रा डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। स्मार्टफोन की बात करें को फोन में Helio P22 ऑक्टा कोर SoC, HD+ डिस्प्ले, ड्यूल कैमरा जैसे काफी सारें फीचर मौजूद हैं। वहीं, स्मार्टफोन में ड्यूल नैनो सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है। बता दें, फ्लिपकार्ट अपनी सेल के दौरान Xiaomi Redmi 6 स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








