Home
News

FlipKart पर FlipStart सेल का आज आखिरी दिन, रात 12 बजे तक मिलेगा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट कंपनी ने एक अपने यूज़र्स के लिए पिछले तीन दिनों से एक सेल का आयोजन किया हुआ है। इस सेल का नाम Flipkart Flipstart Days Sale है। इस सेल में का आज आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 1 जून को हुई थी। आज रात 12 बजे तक ग्राहक इस सेल का फायदा उठा सकते हैं।

FlipKart पर FlipStart सेल का आज आखिरी दिन, रात 12 बजे तक मिलेगा डिस्काउंट

इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर तमाम घरेलू समानों पर डिस्काउंट ऑफर्स दिया जा रहा है। आप किसी भी समान पर डिस्काउंट पा सकते हैं। इस सेल के लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी भी थी। इस सेल के दौरान एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

लिहाजा अगर अभी तक आपने इस सेल का फायदा नहीं उठाया है तो आज दिनभर का मौका आपके पास है। आप फ्लिपकार्ट पर जाएं और अपने समान पर डिस्काउंट ऑफर्स चेक करें।

70%-80% तक मिलेगा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने अपने इस सेल के बारे में कहा है कि वह इस दौरान हेडफोन, लैपटॉप, मोबाइल के आइटम्स, पॉवर बैंक समेत ऐसे कई सामानों पर 80% तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा अगर आप इन तीन दिनों के दौरान फ्लिपकार्ट से हेडफोन या स्पीकर खरीदेंगे तो आपको 70% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

हम यहां आपको इस सेल के बारे में कुछ जानकारी दे रहे हैं। इस सेल में अगर आप लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपको बहुत अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। इस सेल में एचपी, आसुस एसर समेत तमाम कंपनियों के लैपटॉप पर ऑफर्स मिल रहे हैं।

इन लैपटॉप पर खास ऑफर्स

HP 14q Core i3 7th Gen की असल कीमत 31,837 रुपए है लेकिन इस सेल में यह 18% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस वजह से इस लैपटॉप को आप 25,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

Asus Core i5 8th Gen- इस लैपटॉप की कीमत भी 45,990 रुपए है लेकिन इस सेल में आप इसे 39,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इस तरह से आप 6 रुपए की बचत कर सकते हैं।

Acer Aspire 5 Core i5 7th Gen - इस लैपटॉप की कीमत 59,999 रुपए है लेकिन इसे आप इस सेल में 39,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके साथ इस लैपटॉप पर 16,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके साथ-साथ 1329 रुपए प्रति महीने की दर से ईएमआई भी मिल रही है।

इसी तरह से स्मार्टफोन, वासिंग मशीन, कपड़े समेत अनेक सामानों पर कंपनी डिस्काउंट दे रही है। अगर आप कुछ भी सामान खरीदना चाह रहे हैं तो इन तीन दिनों में फ्लिपकार्ट की साइच जरुर चेक करें। तकनीक और गैजेट्स दुनिया की सभी ताजा ख़बरों के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart company has organized a sale for one of its users over the last three days. This sale is named Flipkart Flipstart Days Sale. Today is the last day in this sale. This sale started on June 1. By 12 o'clock the customer can take advantage of this sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X