Mi Super Sale का आज आखिरी दिन, इन पांच स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट
Xiaomi अपने ऑनलाइन स्टोर Mi.com पर Mi Super Sale का आयोजन कर रही है। कंपनी ने अपनी इस सेल को 10 जून को शुरू किया था। बता दें, सेल का आज आखिरी दिन है। वहीं, आखिरी दिन के साथ कंपनी अपने स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर जबरदस्त ऑफर्स और डिस्काउंट पेश कर रही है।

ग्राहक पुराने फोन को एक्सचेंज करके भी सेल का पूरी तरह से फायदा उठा सकते हैं। कंपनी अपनी सेल के दौरान ग्राहकों को 799 रुपये में Mi Protect Plan भी खरीदने का मौका दे रही है।
Redmi Note 5 Pro
शाओमी की सेल के दौरान ग्राहक Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को भी खरीद सकते हैं। बता दें, फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 10,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को भारत में काफी सारे यूजर्स ने खरीदा है।
Xiaomi Redmi 6
Mi के इस सुपर सेल के दौरान Redmi 6 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वहीं, 3GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले दोनों स्मार्टफोन को केवल 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन के बारे में भी काफी चर्चाएं हो रही थी। यह कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन है, जिसे साधारण यूज़र्स आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
Xiaomi Redmi 6 Pro
Redmi 6 Pro की बात करें तो फोन के में दो वेरिएंट मौजूद है। फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें, स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा के सा्थ आता है। वहीं फोन में 4000mAh बैटरी और Snapdragon 625 चिपसेट दी गई है।
Xiaomi Mi A2
Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन को भी शाओमी की सेल के दौरान पेश किया गया है। बता दें, इस स्मार्टफोन के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये कर दी गई है।
हालांकि Amazon में चल रही Fab Phones Fest सेल के दौरान आप इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। यह सेल 10 जून से 13 जून तक चलेगी।
Poco F1
Poco F1 भी सेल के दौरान शानदार प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के 6GB रैम और 64GB वाले वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी के 6GB+128GB वेरिएंट और 8GB+256GB वेरिएंट वाले स्मार्टफोन्स को 20,999 रुपये और 27,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है।
Xiaomi Redmi Y2
Redmi Y2 स्मार्टफोन के 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वेरिएंट को सेल के दौरान 8,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये कर दी गई है।
हालांकि आपको बता दें कि शाओमी कंपनी ने हाल ही अपना एक नया स्मार्टफोन Redmi Y3 लॉन्च किया है जो Redmi Y2 का ही एक अपग्रेड वर्जन फोन है।
Redmi Y3 सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है। इस फोन की कीमत भी कंपनी ने काफी कम रखी है ताकि अधिक से अधिक यूज़र्स इस फोन को खरीद पाए।


Click it and Unblock the Notifications