Last Minute Diwali Gift Ideas: बेस्ट सेल Smartphone, Earbud, Smartwatch गैजेट सिर्फ आपके लिए

Last Minute Diwali Gift Ideas: दिवाली भारत का सबसे बड़ा फेस्टिवल है। इस दौरान सभी लोग अपनों को कुछ न कुछ गिफ्ट देते हैं। इस दौरान दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन फेस्टिव सीजन सेल में अपने सभी प्रोडक्ट पर ऑफर दे रहे हैं। जहां से आप प्रोडक्ट खरीद कर अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।
बेस्ट टैबलेट
अगर आप लैपटॉप यूज करना पसंद नहीं करते हैं, एंटरटेनमेंट के लिए स्मार्टफोन की तुलना में एक बड़ी स्क्रीन देखना चाहते हैं, तो आप के लिए टैबलेट (tablet) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस दिवाली आप अपने चाहने वालों को गिफ्ट करने के लिए यहां बेहतरीन टैबलेट भी देख सकते हैं, जो कम कीमत पर मिल जाएगा। Realme Pad X, Apple iPad Air, Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, ये सभी टैबलेट आप लेने के बारे में सोच सकते हैं।
बेस्ट स्मार्टवॉच
अगर आप अपनी फैमिली के हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं और उनका ख्याल रखना चाहते हैं तो उन्हें देने के लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट एक स्मार्टवॉच हो सकती है। स्मार्टवॉच heart rate, oxygen level के साथ मल्टीपल गेम मोड, फिटनेस ट्रैकिंग जैसे फीर्चस के साथ भी आती हैं। यह कुछ ऑप्शन हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं Apple स्मार्टवॉच सीरीज़ 8, सैमसंग गैलेक्सी वॉच 5, रियलमी वॉच 3, अन्य हैं।
बेस्ट स्मार्टफोन
इस दिवाली कई स्मार्टफोन पर रोमांचक ऑफर दिए जा रहे हैं और गिफ्ट देने के लिए स्मार्टफोन सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं। आप अपने बजट के हिसाब से Android फोन या Apple iPhone गिफ्ट देने के लिए खरीद सकते हैं। किफायती, मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम तक, सभी सेगमेंट में चुनने के लिए लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल हैं। आप ऐप्पल iPhone 14, iPhone 12, Nothing Phone (1), Oppo Reno 8 Pro, Samsung Galaxy S22 जैसे फोन गिफ्ट करने के लिए सोच सकते हैं।
वायरलेस ईयरबड्स
boAt Airdopes 141 और Oppo Enco Buds ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हैं। boAt Airdopes 141 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 42 घंटे के प्लेटाइम के साथ आते हैं। गेमिंग के लिए बीस्ट मोड (80ms तक कम लेटेंसी) भी है। इसमें ENx Tech, ASAP चार्ज, IWP, IPX4 वाटर रेजिस्टेंस और टच कंट्रोल भी मिलते हैं। इसे आप 1,098 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं Oppo Enco Buds इस ब्लूटूथ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को 1,098 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह एक माइक के साथ आता है और 24 घंटे का बैटरी बैकअप भी देता है। ईयरबड्स कॉल के दौरान डॉल्बी एटमॉस नॉइज़ कैंसलेशन, IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट को भी सपोर्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








