बेहतरीन फीचर्स के साथ 10,000 रुपए में आते हैं ये 5 स्मार्टफोन
अगर आप अपने लिए या अपने फैमिली या फ्रेंड के लिए स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन मार्केट में कुछ बेहतरीन फ्लैगशिप फोन लॉन्च हुए हैं। हालांकि इन स्मार्टफोन की कीमत आपके बजट के बाहर हो सकती है। अगर आप बजट स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 बेस्ट फीचर्स के साथ आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिनके फीचर्स और स्पेक्स आपको जरूर पसंद आएंगे और इनकी कीमत है सिर्फ 10,000 रुपए। यानी इन स्मार्टफोन को आप सिर्फ 10,000 रुपए में खरीद सकते हैं।

शाओमी रेडमी वाई1-
Redmi Y1 की कीमत 8,999 रुपए से शुरू होती है। यह फोन दो वैरिएंट में आता है, 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपए जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। इस फोन में कंपनी ने 5.5HD डिस्प्ले दी है, जो कि कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऊपर से 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी दिया है। यह फोन कंपनी ने गोल्ड और सिल्वर वैरिएंट कलर में पेश किया है। फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। रेड्मी Y1 में ऑक्टा कोर 64 बिट स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। यह दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 3जीबी रैम 32जीबी इंटरनल मैमोरी और 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी ऑप्शन हैं। इस फोन की एक और शानदार बात है कि यह डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा, जिसकी मदद से इंटरनल मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
यू यूरेका ब्लैक-
इस फोन की कीमत कीमत 8,999 रुपए है। इस फोन में 1.4 गीगा हट्र्ज का क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। इसमें 4 जीबी का रैम, 32 जीबी का रोम और 3,000 एमएएच की बैटरी है। इस डिवाइस में 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।
शाओमी रेडमी 4-
यूनिबॉडी डिजाइन और कर्व्ड ऐज के साथ आने वाले इस फोन की डिसप्ले में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। इसके अलावा फोन में 2जीबी/3जीबी/4जीबी रैम और 16जीबी/32जीबी/64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, ऑटो फोकस (पीडीएएफ सपोर्ट) के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4,100एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इन स्मार्टफोन की बैटरी 18 दिन स्टैंड बाए टाइम देगी।
लेनोवो के6 पावर-
लेनोवो के6 पॉवर के इस 4जीबी रैम वैरिएंट के अन्य सभी फीचर्स पहले जैसे ही होंगे। इसमें 4000mAh बैटरी है, जो कि 96.5 घंटों का म्यूजिक प्लेबैक, 13.6 घंटों का विडियो प्लेबैक और 48 घंटों का वॉयस कॉल, 12.6 घंटों की वेब सर्फिंग देती है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 5 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 एसओसी और अड्रेनो 505 जीपीयू। इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, सोनी आईएमएक्स258 सेंसर, एलईडी फ़्लैश है। इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
कूलपैड नोट 3एस-
इस फोन को 5.5 इंच आइपीडी एचडी 2.5डी कर्व डिस्पले के साथ लांच किया है, जो चटख रंग बिखेरता है। यह फोन 1.4 गीगाहट्र्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 415 एमएसएम 8929 प्रोसेसर से युक्त है और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी मेमोरी दी गई है, जिसे हाइब्रिड सिम कार्ड ट्रे में एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2500 एमएएच की नानरिमूवल बैटरी लगी हुई है। कूलपैड नोट 3 एस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है, जो दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं इसका 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उजाले में अच्छी तस्वीर ले सकता है। फोन के पीछे लगा फिंगर प्रिंट सेंसर फोन को बड़ी आसानी से अनलॉक कर पाने में सक्षम है।


Click it and Unblock the Notifications







