40 इंच वाला एक नया स्मार्ट टीवी हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्ट टीवी होना भी काफी जरुरी है। जिसमें हम अपनी जरुरत के हिसाब से कंटेंट देख सकें। हाल ही में शाओमी ने अपना एक शानदार स्मार्ट टीवी बाजार में उतारा है। वहीं, टीवी निर्माता कंपनी Daiwa ने भी भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 40 इंच (102सेमी) के साथ पेश किया है।

कीमत की बात करें तो भारत में Daiwa के नए 'D42E50S' LED TV को 18,990 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। कंपनी का नया TV एंड्रॉयड 5.1 ओएस पर रन करता है। अगर आप इस स्मार्ट टीवी को खरीदना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन और पेटीएम के जरिए खरीदा जा सकता है।
D42E50S' LED TV स्पेसिफिकेशन
कंपनी के स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्ट टीवी में बेटर क्लियरटी के लिए 700000:1 डायनमिक कॉन्ट्रास्ट रेश्यो वाला स्क्रीन दिया है। जो रेजूलेशन 1920×1080 पिक्सल के साथ आता है। कंपनी ने बताया कि नए टीवी में दर्शकों को 1.07 बिलियन कलर्स देखने का मौका मिलेगा। स्मार्ट टीवी में 20W के बॉक्स स्पीकर दिए हैं। जो 5 अलग ऑडियो मोड्स के साथ आता है।
वहीं, यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से इसे सलेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्ट टीवी में 3HDMI, 2USB पोर्ट, AV In, TFT कार्ड स्लॉट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए स्मार्ट टीवी में Cortex-A53 क्वार्ड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, प्रोसेसर टीवी को हाई ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी देता है।
स्टोरेज और फीचर्स
स्टोरेज की बात करें तो टीवी में एक जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्मार्ट टीवी पावरसेविंग मोड के साथ आता है। बता दें, स्मार्ट टीवी में ब्राइटनेस को कंट्रोल करने के लिए ऑटोमेटिक मोड दिया गया है। स्मार्ट टीवी में ऐप स्टोर से कस्टमर्स अपनी पसंद की ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं स्मार्ट टीवी वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे यूट्यूब जैसे कई सारे ऐप्स पर स्ट्रीमिंग की जा सकता हैं। टीवी में एम-कास्ट फीचर को भी पेश किया गया है। जिससे यूजर्स स्मार्टफोन से इस टीवी को कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं, एम-कास्ट के जरिए आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस से मूवी, शो और फोटो टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








